एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार की बढ़ी चिंता, गांवों में पैर पसार रहा है कोरोना वायरस

मध्य प्रदेश के पचास जिलों के 462 गांवों में कोरोना वायरस पहुंच चुका है. इन गांवों में अब तक 950 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं.

भोपालः मध्यप्रदेश में इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों में तेजी से पैर पसारते कोरोना वायरस के बाद अब सरकार की चिंता गांवों से आने वाली रिपोर्ट ने बढ़ा दी हैं. प्रदेश के पचास जिलों के 462 गांवों में कोरोना ने दस्तक दे दी है. इन गांवों में अब तक 950 से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं, इनमें से 32 लोगों की मौत कोरोना के चलते हो गई है.

कोरोना के फैलने की रफ्तार बहुत तेज है. पिछले बीस दिनों में 276 गांव कोरोना की चपेट में आ गए हैं. सरकार की नींद उड़ाने वाली ये जानकारियां पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की रिपोर्ट में सामने आई हैं.

ये रिपोर्ट बताती है कि पिछले 21 मई तक राज्य के गांवों में 336 संक्रमित लोग थे जिनमें 130 श्रमिक और 206 ग्रामीण थे. मगर अब 951 लोग संक्रमित हैं इनमें से 479 मजदूर हैं और बाकी के 472 गांव वासी हैं. इससे साफ है कि गांवों में संक्रमितों की संख्या बाहर से आए मजदूरों के संपर्क के कारण बढ़ी हैं. हालांकि, सरकार इस बात पर आश्वस्त है कि अधिकतर संक्रमित मरीज गांवों में बने क्वॉरन्टी्न सेंटर में हैं और उनका इलाज हो रहा है. लेकिन गांवों के क्वॉरंन्टीन सेंटर की हालत कैसी होती है ये किसी से छिपी नहीं है.

प्रवासी मजदूरों के गांव पहुंचने पर कोरोना जांच का सिलसिला गांवों में शुरू हुआ था जिसके बाद ये तथ्य सामने आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 29 हजार लोगों की कोरोना जांच हुई है. जिनमें से 26 लोगों की रिपोर्ट आ गयी है और ये आंकड़ा सामने आया है.

राज्य के होशंगाबाद और निवाडी जिले के गांव इस बीमारी से अब तक अछूते हैं मगर इंदौर जिले की सबसे ज्यादा ग्रामीण आबादी इस बीमारी की चपेट में है. इंदौर जिले में 90 मामले सामने आए हैं. जिनमें आठ गांवों में 14 लोगों की मौत हुई है. इंदौर के बांक गांव में ही 20 से ज्यादा संक्रमित हैं. इसी गांव में छह लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है.

Coronavirus: देश में अब तक 9195 लोगों की जान गई, इन पांच राज्यों में 81 फीसदी मौतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget