एक्सप्लोरर

हरियाणा के जींद और राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे कल

राजस्थान की कुल 200 में से 199 सीटों पर मतदान सात दिसंबर को हुआ था. बीएसपी प्रत्याशी के निधन के कारण रामगढ़ सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था.

अलवर/जींद: राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर और हरियाणा के जींद विधानसभा के लिए हुए उप चुनाव के लिए वोटों की गिनती गुरुवार को होगी. रामगढ़ के निर्वाचन अधिकारी पंकज शर्मा ने बताया, रामगढ़ के आर्ट्स कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

बता दें कि राजस्थान की कुल 200 में से 199 सीटों पर मतदान सात दिसंबर को हुआ था. बीएसपी प्रत्याशी के निधन के कारण रामगढ़ सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था. इसी सोमवार को यहां मतदान कराया गया था जिसमें 2.35 लाख मतदाताओं में से 79.04 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस सीट पर दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है.

जींद में भी गिनती कल हरियाणा के जींद विधानसभा के लिए हुए उप चुनाव में मतों की गिनती भी कल होगी. इस हाई प्रोफाइल उप चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी, इनेलो और नवगठित जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार मैदान में हैं. निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे मतों की गिनती का काम शुरू होगा. उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए मतगणना केन्द्र में 14 टेबल लगाई गई हैं और यह काम 13 राउंड में पूरा किया जाएगा.

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यहां सामान्य आब्जर्वर सौरभ भगत की निगरानी में मतगणना प्रक्रिया पूरी करवाई जायेगी. मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाईजर, एक सहायक काउंटिंग सुपरवाईजर और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है.

MP: राज्य में नहीं है एक भी सरकारी गौशाला, अगले 4 महीने में 1000 गौशालाएं खोलेगी कमलनाथ सरकार

उल्लेखनीय है कि जींद के लिए बीते 28 जनवरी को मतदान हुआ था और 75.77 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
अखिलेश और शिवपाल में फूट डालने के लिए यूपी में सपा नेताओं के नाम पर लगे फर्जी पोस्टर?
अखिलेश और शिवपाल में फूट डालने के लिए यूपी में सपा नेताओं के नाम पर लगे फर्जी पोस्टर?
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget