एक्सप्लोरर

विशेष स्टूडेंट्स को मिलेंगे बोनस अंक, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

कोरोना वायरस कोविड -19 के चलते इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जारी किया जायेगा.

CGBSE 10th 12th Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने आखिर आज बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट को जारी करने की नोटिस जारी कर ही दिया. इस नोटिस के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट आज 23 जून 2020 को सुबह 11:00 बजे जारी किया जाएगा. जिस कोरोना वायरस के संक्रमण का असर बोर्ड की परीक्षा से शुरू हुआ था वह असर रिजल्ट पर भी दिखाई देता नजर आ रहा है. इसीलिए छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट भी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जारी किया जाएगा. इस रिजल्ट को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह जारी करेंगे. बोर्ड का यह रिजल्ट वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्टेट डाटा सेंटर (चिप्स) सिविल लाइन रायपुर से जारी किया जाएगा. इस रिजल्ट को छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर देख सकते हैं. छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2020 यहाँ आपको यह भी बताते चलें कि सीजीबीएसई- 2020 की 10वीं और बारहवीं की ये परीक्षाएँ मार्च महीने में शुरू तो हो गई थी लेकिन उसी समय कोरोना वायरस के कारण किये गए लॉकडाउन की वजह से कुछ विषयों की परीक्षाएँ स्थगित कर दी गयी थीं. लेकिन बाद में भी कोरोना वायरस के कारण बाकी बची परीक्षाएँ नहीं हो पाईं. इसलिए बोर्ड ने बाकी बची परीक्षाओं को रद्द कर दिया और इंटर्नल एसेस्मेंट के आधार पर छात्रों को नंबर देने का फैसला किया. तब जाकर कहीं इन परीक्षाओं का रिजल्ट तैयार होना शुरू हुआ. स्टूडेंट्स को इस बार दिया गया है बोनस अंक इस बार यह नियम लागू किया गया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के ऐसे  छात्र-छात्राएँ जो ख़िलाड़ी हैं उनको बोनस दिया जायेगा. इसके तहत ऐसे छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया जो राज्य, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय खेलों में मंडल, राज्य या देश का प्रतिनिधित्व किये हों. छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं परीक्षा में इतने स्टूडेंट्स हुए रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ बोर्ड की 2020 की परीक्षा के लिए 10वीं कक्षा में लगभग 3.84 लाख तथा 12वीं कक्षा के लिए लगभग 2.66 लाख छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड थे. जबकि पिछले साल हाईस्कूल की परीक्षा में 3,88,120 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. सीजीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट ऐसे कर पायेंगे चेक
  1. स्टूडेंट्स सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in को लॉग इन करें.
  2. इसके बाद होम पेज पर रिजल्ट जारी होने का लिंक होगा.
  3. अब छात्र अपने रिजल्ट के अनुसार 10वीं,12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें.
  4. क्लिक करने पर फिर जो पेज खुलेगा उस पेज पर अपना रोल नंबर इंटर कर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
  6. छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के बाद अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना भूलें.
यह भी पढ़ें. MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 22 से 25 जून के बीच हो सकता जारी, जानें कब आएगा MP Board 12वीं का रिजल्ट CGBSE 10th, 12th Result: लाखों स्टूडेंट्स का ख़त्म होगा इंतजार, जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो मददगार गिरफ्तार
पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो मददगार गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget