एक्सप्लोरर

CGBSE 10th, 12th Result: कल लाखों स्टूडेंट्स का ख़त्म होगा इंतजार, जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कल मंगलवार यानी 23 जून 2020 को CGBSE 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा. रिजल्ट जारी होते ही लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो जायेगा.

CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 जून यानी मंगलवार को घोषित करेगा. रिजल्ट जारी होने के साथ ही 6 लाख से अधिक छात्र – छात्राओं का लंबे अरसे से चला आ रहा इंतजार खत्म हो जायेगा. CGBSE 10वीं, 12वीं का रिजल्ट एक बार जारी होने के बाद सभी परीक्षार्थी अपने रोल नंबर के अनुसार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के जरिए चेक कर सकेंगे.

बता दें कि छतीसगढ़ बोर्ड ने हाईस्कूल, हायर सेकेंड्री और हायर सेकेंड्री वोकेशन के रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इसके लिए बोर्ड ने एक नोटिस बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है. यह रिजल्ट सुबह 11.00 बजे जारी किया जायेगा. नोटिस के मुताबिक़ छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का एनाउंसमेंट एक साथ किया जायेगा. यह एनाउंसमेंट  राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे.

इतने स्टूडेंट्स शामिल हुए थे छतीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2020 में

छतीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 387542 छात्र- छात्राएं शामिल हुए हैं. जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा में 259944  स्टूडेंट्स मौजूद रहे.

2 मार्च 2020 से शुरू हुई थी छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं कक्षा की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च 2020 को ख़त्म होनी थी. लेकिन लॉकडाउन के कारण 12वीं कक्षा की 21 तारीख से होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर देना पड़ा था.

जबकि पिछले साल (2019) कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 मार्च 2019 से 23 मार्च 2019 तक और 12वीं की परीक्षा 2 मार्च 2019 से 29 मार्च 2019 के बीच कराई गयीं थी.

ये रहा पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

पिछले साल यानी 2019 में कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षा में 3,88,120 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.  जिनमें से 2,61,177 छात्र – छात्राएं पास हुए. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में बेहतर रहा. जहां 10वीं में 70.77 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं थी. वहीँ 65 फीसदी लड़के पास हुए. 10वीं की परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन में पास होने वाले स्टूडेंट्स 28 फीसदी थे. जबकि 36 फीसदी स्टूडेंट्स सेकेंड डिवीजन से पास हुए थे. थर्ड डिवीजन में पास होने वाले छात्र छात्राओं का प्रतिशत साढ़े तीन था. रायगढ़ की निशा पटेल ने 99.33 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था.

ये भी पढ़ें

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित होने में केवल 5 दिन हैं बाकी, जानें- नतीजे किस समय होंगें जारी

CBSE जल्द ही जारी करेगा CTET एडमिट कार्ड, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब आएगी CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, कितना करना होगा इंतजार?
कब आएगी CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, कितना करना होगा इंतजार?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget