एक्सप्लोरर

BSP सुप्रीमो पर नसीमुद्दीन सिद्दिकी का पलटवार, कहा- 'मायावती पर जल्द करूंगा बड़ा खुलासा'

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी से अपने बेटे अफजल सिद्दिकी समेत निकाले गए पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने बीएसपी सुप्रीमो पर पलटवार किया है. भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों के साथ पार्टी से बाहर किए गए नसीमुद्दीन ने कहा कि वह जल्द ही पार्टी मायावती के खिलाफ बड़ा खुलासा करेंगे.

व्हाट्सएप पर बना 'बीएसपी रेजिग्नेशन' ग्रुप

वहीं, नसीमुद्दीन को पार्टी से निकाले जाने के बाद बीएसपी में इस्तीफे की लाइन लग गई है. यही नहीं, व्हाट्सएप पर बकायदा 'बीएसपी रेजिग्नेशन' ग्रुप बना दिया गया है, जिसमें लोग अपने ढंग से अपनी बात कह रहे हैं और अपने इस्तीफे की जानकारी दे रहे हैं.

पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप

बुधवार को बीएसपी ने अपने वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दिकी को पार्टी से निकाल दिया. इसके साथ ही उनके बेटे अफजल को भी पार्टी से निकाल दिया गया है. दोनों पर पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप है. पार्टी महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दकी ने पश्चिमी यूपी में बेनामी संपत्ति इकट्ठा की और बूचड़खाने लगाए. लोगों से बीएसपी के नाम पर पैसे ऐंठे, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई.

'मायावती पर जल्द करूंगा बड़ा खुलासा'

इसके बाद नसीमुद्दीन की ओर से बयान आया. उन्होंने कहा कि वह बीएसपी मुखिया मायावती के खिलाफ बड़ा खुलासा करेंगे. उन्होंने कहा, "मुझे पैसों की वजह से निकाला गया है." आगे की रणनीति के बारे में बताने से इनकार करते हुए नसीमुद्दीन ने कहा कि वह पहले परिवार के लोगों और समर्थकों से बात करेंगे. इसी के बाद अपने अगले कदम की जानकारी देंगे.

आजमगढ़ जोन कोआर्डिनेटर ने भी दिया इस्तीफा

उधर, नसीमुद्दीन और उनके बेटे को पार्टी से निकाले जाने के बाद कई नेताओं ने खुद को पार्टी से अलग कर लिया है. बीएसपी के पूर्व एमएलसी और प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रदीप सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. आजमगढ़ जोन कोआर्डिनेटर ने भी इस्तीफा दे दिया है.

सरोजनीनगर सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं इरशाद

बताया जा रहा है कि बीएसपी के प्रदेश महासचिव मो. इरशाद खान, पूर्व मंत्री सलाउद्दीन सिद्दिकी, ज्ञानचंद्र निषाद ने भी पार्टी छोड़ दी है. इरशाद खान सरोजनीनगर सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं. यही नहीं इस्तीफा देने वालों में लक्ष्मण भारती (कार्यालय सचिव, लखनऊ) का भी नाम सामने आ रहा है. इसके अलावा कई नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वार पार्टी छोड़े जाने की संभावना जताई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget