एक्सप्लोरर

मेरठ: बीजेपी विधायक संगीत सोम ने सपा सांसद आज़म खान पर दिया ये बयान

मेरठ के सरधना से विधायक संगीत सोम ने कहा कि अब आजम को ध्यान रखना चाहिए कि प्रदेश में अखिलेश की सरकार नहीं है बल्कि योगी की सरकार है और देश में मोदी की सरकार है.

मेरठ: बीजेपी नेता और सरधना से विधायक संगीत सोम ने कहा कि पिछली सरकारों में कांवड़ यात्रा शवयात्रा जैसी हुआ करती थी, लेकिन इस बार शिवयात्रा हो रही है. संगीत सोम ने शनिवार को मोदीपुरम हाईवे पर दुल्हैड़ा चौहान कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया और अपने संबोधन में राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "पहले की सरकारों में कांवड़ यात्रा शवयात्रा के समान होती थी, हमारी सरकार में ये धार्मिक यात्रा शिवयात्रा जैसी होती है."

कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे बीजेपी विधायक ने कांवड़ियों का हालचाल जाना. सोम इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दिखे. उन्होंने कांवड़ियों की सेवा की और उन्हें कहा कि अगर उन्हें कोई दिक्कत होती है तो वे प्रशासन को बताएं.

संवाददाताओं से मुखातिब सोम ने सपा सांसद आजम खां पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "आजम भूमाफिया और 420 भी हैं. उनके अंदर सारी हरकतें हैं. हिंदुस्तान में यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता कि किसी की बहन-बेटी की तरफ गलत इशारे करे या गलत नजरें गड़ाए."

उन्होंने कहा, "अब आजम को ध्यान रखना चाहिए कि प्रदेश में अखिलेश की सरकार नहीं है बल्कि योगी की सरकार है और देश में मोदी की सरकार है. आजम खान की सदस्यता भी खत्म होगी और बहुत जल्द ही जेल भी जाएंगे. आजम कल भी गलत थे और आज भी गलत हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात
अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष की रिहाई पर CJP का पहला बयान, जानें क्या कहा
अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष की रिहाई पर CJP का पहला बयान, जानें क्या कहा
JPNIC पर फिर सियासी बवाल, बैरिकेडिंग के बावजूद अंदर पहुंचे सपा कार्यकर्ता
JPNIC पर फिर सियासी बवाल, बैरिकेडिंग के बावजूद अंदर पहुंचे सपा कार्यकर्ता
CM योगी ने खोला विकास का पिटारा, बलरामपुर को मिलीं 803 करोड़ की 78 परियोजनाएं
CM योगी ने खोला विकास का पिटारा, बलरामपुर को मिलीं 803 करोड़ की 78 परियोजनाएं

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget