एक्सप्लोरर

बिहार: BJP नेता की कांग्रेस-RJD और केजरीवाल को चेतावनी, बोले- 'घर में घुसकर राष्ट्रभक्ति सिखा देंगे'

बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि कांग्रेस, आरजेडी और आप चीफ अरविंद केजरीवाल संभल जाएं नहीं तो इन लोगों को घर में घुसकर राष्ट्रभक्ति सिखा दी जाएगी.

पटना: बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री और बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा प्रदेश बीजेपी कार्यालय में दिल्ली के शाहीन बाग पर पूछे गए एक सवाल पर भड़क गए. उन्होंने कांग्रेस, आरजेडी और आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग सावधान हो जाएं नहीं तो इन्हें घर में घुसकर राष्ट्रभक्ति सिखा दी जाएगी. बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने ऐसा बयान दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून पर 50 दिनों से अधिक समय से हो रहे विरोध-प्रदर्शन पर पूछे गए एक सवाल पर दिया.

शाहीन बाग पर पूछा गया था सवाल

बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है. देश में लोगों को खुलकर अपनी बात रखने का अधिकार दिया गया है लेकिन इस अधिकार का ये लोग दुरुपयोग कर रहे हैं. राष्ट्रवादियों को ये भड़का रहे हैं. ये देशद्रोही लोग, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग और जो राष्ट्र के अहित में शाहीन बाग का वातावरण बनाना चाहते हैं. अगर ये बहुसंख्यक लोग यदि घर से निकल जाये तो ये कांग्रेस और आरजेडी और अरविंद केजरीवाल जैसे लोगों पर आफत आ जायेगी. फिर घर में घुसकर पूरी राष्ट्रभक्ति सिखा दी जाएगी.''

प्रदेश सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता ने कहा, ''इसके बाद इन लोगों की तबीयत ठीक हो जाएगी जो देश और समाज का वातावरण दूषित कर रहे हैं. समय रहते ये सावधान हो जाएं. वक्त बहुत तेजी से बदल रहा है और दो तिहाई युवा नौजवान राष्ट्र का अहित अब देखना नहीं चाहेंगे. एक हजार वर्ष पूर्व के गुलामी को लौटने नहीं देगा. ये धमकी नहीं चेतावनी है. सावधानी है. इस राष्ट्रभक्तों को इतना न कुरेदो की ये राष्ट्रभक्त भी तुमसे ज्यादा न राष्ट्रभक्ति दिखाने लगे.''

यह भी पढ़ें-

RJD ने शुरू की बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी, आरक्षण के आधार पर बनी पार्टी जिलाध्यक्षों की सूची जारी

मुंबई पुलिस और J&K मिलिट्री इंटेलिजेन्स ने किया दो VOIP एक्सचेंज का भंडाफोड़, ISI कर रही थी इस्तेमाल

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
राजस्थान यूनिवर्सिटी में NSUI का हंगामा, पुलिस और छात्रों में झड़प
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अनशन पर पुलिस एक्शन, छात्रों को उठाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget