एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस और J&K मिलिट्री इंटेलिजेन्स ने किया दो VOIP एक्सचेंज का भंडाफोड़, ISI कर रही थी इस्तेमाल

साझा ऑपरेशन में मुंबई पुलिस और जम्मू कश्मीर मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इन दो अवैध एक्सचेन्जो से 100 स्लॉट और 200 स्लॉट की क्षमता वाले दो सिम बॉक्स, 2 राऊटर, 3 मॉडम, ऐन्टेना, बैट्री और कनेक्टर बरामद किये है.

जम्मू: मुंबई पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेन्स जम्मू और कश्मीर ने एक साझा ऑपरेशन में अवैध रूप चल रहे दो वीओआईपी एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है. इन वीओआईपी एक्सचेंजो का इस्तेमाल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत के सैन्य छावनियों के बारे में जानकारिया जुटाने के लिए करती थी.

केरल और नोएडा में अवैध रूप से चल रहे इन वीओआईपी एक्सचेंज से इस साझा ऑपरेशन में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. इस साझा ऑपरेशन में मुंबई पुलिस और जम्मू कश्मीर मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इन दो अवैध एक्सचेन्जो से 100 स्लॉट और 200 स्लॉट की क्षमता वाले दो सिम बॉक्स, 2 राऊटर, 3 मॉडम, ऐन्टेना, बैट्री और कनेक्टर बरामद किये है.

दरअसल, पिछले साल सितम्बर के महीने में सुरक्षाबलों के अधिकारियों और जवानों को कई संदिग्ध टेलीफोन नंबरों से कॉल किये गए थे और उनसे ज़रूरी सैन्य छावनियों की जानकारी मांगी गयी थी. इन संदिग्ध नंबरों से कॉल करने वाले लोगो ने अपनी नकली पहचान बताई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को इन फ़ोन कॉल्स में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने का भी शक है. इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस और जम्मू कश्मीर मिलिट्री इंटेलिजेन्स को नोएडा और केरल में कुछ अवैध वीओआईपी एक्सचेंजो का पता चला, जो पाकिस्तान से स्थानीय नंबरों पर आने वाली फ़ोन कॉल्स को रूट करते थे, ताकि सुरक्षाबलों के अधिकारियो से जवानों से अहम जानकारी जुटाई जा सके.

मुंबई पुलिस और J&K मिलिट्री इंटेलिजेन्स ने किया दो VOIP एक्सचेंज का भंडाफोड़, ISI कर रही थी इस्तेमाल

यह एक्सचेंज चीन में बने सिम बॉक्स की मदद से पाकिस्तानी नंबरों से आने वाली अंतर्राष्ट्रीय कॉल्स को स्थानीय कॉल्स में बदल देते थे. दरअसल, इन सिम बॉक्सेस में डायनामिक आईएमईआई सिस्टम का इस्तेमाल होता है, जिससे इन कॉल्स को ट्रैक कर पाना मुश्किल होता था. गौरतलब है कि डायनामिक आईएमईआई सिस्टम को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी द्वारा अवैध घोषित किया गया है.

सूत्रों की मानें तो भारतीय प्रणालियां डायनामिक आईएमईआई सिस्टम में उत्पन्न कॉल को नियंत्रित नहीं कर सकती, ऐसे में इनका इस्तेमाल राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में भी किया जाता है. इसलिए दूरसंचार विभाग को सामान्य टेलीफोन नेटवर्क के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय वीओआईपी कॉल को ट्रांसमिट करने की इजाज़त नहीं है. वहीं सिमबॉक्स कार्यप्रणाली भारत सरकार के साथ साथ मोबाइल कंपनियों के लिए भी वित्तीय धोखाधड़ी है.

अब तक की जांच में पता चला है कि इन अवैध एक्सचेन्जों से देश के दूरसंचार विभाग को करोड़ों का नुक्सान हुआ है. अब तक की जांच में यह भी पता चला है कि इन अवैध एक्सचेंजों का इस्तेमाल पाकिस्तानी खुफिया एजेन्सिया भारत के अहम सैन्य ठिकानो की जानकारी जुटाने के लिए भी करता था.

इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और निकट भविष्य में और भी गिरफ्तारियां होने की सम्भावना है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 10 Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget