एक्सप्लोरर

मतदाता सूची में खेल कर रही है SP सरकार: लक्ष्मीकांत बाजपेयी

बस्ती: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार मतदाता सूची में खेल कर रही है. बीजेपी के लोगों को इसका पर्दाफाश करना होगा.

मतदाता सूची में खेल कर रही है SP सरकार: लक्ष्मीकांत बाजपेयी

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए बाजपेयी ने कहा, "प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन रही है. इसे कोई रोक नहीं सकता. लोकसभा चुनाव में आप लोगों ने सही हाथों में देश का नेतृत्व सौंपा है. प्रधानमंत्री ने सभी वादे पूरे किए हैं. पाकिस्तान को एक ही झटके में घुटनों पर ला दिया है. कालेधन वालों को एक घंटे में जमीन पर लाने का काम किया है."

बाजपेयी ने मायावती और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, "विधानसभा में इस बात को शर्म से स्वीकार किया गया कि प्रदेश में एसपी समर्थकों द्वारा 602 पुलिसकर्मी पीटे गए." उन्होंने कहा कि एसपी घर के झगड़े का नाटक करके प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है.

जनता का उत्पीड़न किया तो ठीक नहीं होगा

पुलिस को नसीहत देते हुए बाजपेयी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनता का उत्पीड़न किया तो ठीक नहीं होगा. उन्होंने कहा कि खनन माफियाओं को एसपी व बीएसपी संरक्षण देती हैं.

जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा कोई आम यात्रा नहीं है. आने वाले चुनाव में सत्ता पलट करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है. साथ ही एसपी, बीएसपी जैसी भ्रष्टाचारी पार्टियों को यात्रा के माध्यम से बेनकाब करना है.

मतदाता सूची में खेल कर रही है SP सरकार: लक्ष्मीकांत बाजपेयी

दोषी हुए तो अतीक पर कार्रवाई होगी: शिवपाल सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि यदि पूर्व सांसद अतीक अहमद गुंडागर्दी के मामले में दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. शिवपाल ने साफ कहा कि अभी अतीक किसी मामले में दोषी नहीं पाए गए हैं.

शिवपाल ने कहा कि अतीक अहमद के प्रकरण में अभी यह तय नहीं हुआ है कि अतीक दोषी हैं. उन्होंने कहा कि अतीक या फिर कोई और भी हो, जब तक जांच या कोई प्रक्रिया चल रही है तब तक किसी के बारे में कोई भी निर्णय करना ठीक नहीं होता है. शिवपाल ने भरोसा दिलाया कि दोषी होने पर पार्टी उम्मीदवार अतीक अहमद पर कड़ी कार्रवाई होगी.

बलिया जाते समय मऊ के डाक बंगला में रुके शिवपाल ने माफिया मुख्तार अंसारी को टिकट देने के बारे में कहा कि मऊ से मुख्तार अंसारी को टिकट देने पर फैसला पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा. वहीं नोटबंदी पर कहा कि नोटबंदी ने देश का आर्थिक ढांचा ही तबाह कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget