एक्सप्लोरर

बीजेपी का गरीब, किसान और कमजोर वर्ग से कोई रिश्ता नहीं : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि मेरठ में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें सिर्फ विपक्ष को कोसने और सामाजिक नफरत की राजनीति को धार देने की ही कोशिश की गई. गरीबों, पीड़ितों, वंचितों और समाज के कमजोर वर्गों के लिए उसमें कोई संदेश नहीं दिया गया.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि बीजेपी का गरीब, किसान व कमजोर वर्ग के लोगों के साथ कभी कोई रिश्ता नहीं रहा है. बीजेपी नेतृत्व किसानों, बेरोजगारों और व्यपारियों और जनता की समस्याओं के निदान पर सोचने के बजाय सिर्फ मुद्दों को भटकाने की ही कवायद करती रहती है.

उन्होंने कहा कि मेरठ में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें सिर्फ विपक्ष को कोसने और सामाजिक नफरत की राजनीति को धार देने की ही कोशिश की गई. गरीबों, पीड़ितों, वंचितों और समाज के कमजोर वर्गों के लिए उसमें कोई संदेश नहीं दिया गया.

अखिलेश ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित 'यशस्वी भव' कार्यक्रम में यूपी बोर्ड के 19 मेधावियों को लैपटॉप वितरण किया. इसके बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अखिलेश ने भाजपा को निशाने पर लिया.

एसपी प्रमुख ने कहा कि बीजेपी हिटलर के प्रचार मंत्री गोएबल्स की राह पर चल रही है और लोक लुभावन घोषणाएं कर रही है. एक झूठ को सौ बार दुहराने की कला में पारंगत बीजेपी नेतृत्व अब चाहे जितने जतन कर ले, कितनी भी यूपी में रैली, मंथन और विश्राम की परंपरा अपना ले, 2019 के चुनावों में जनता किसी भी तरह उनको समर्थन देने से रही. अब अच्छे दिनों का धोखा भी सबके सामने होगा.

उन्होंने कहा कि बीजेपी की केंद्र के साथ ही योगी सरकार भी सिर्फ हवाई किला बनाने में मस्त है. उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया है. मेधावियों को लैपटॉप वितरित करते हुए अखिलेश ने कहा कि वह मेधवियों का सम्मान देकर योगी सरकार को उनका काम याद दिला रहे हैं.

अखिलेश ने कहा, "जब हम अपनी सरकार में लैपटॉप बांट रहे थे तो बीजेपी के लोग इसको झुनझुना बता रहे थे. इसके बाद अपने घोषणापत्र में इसको रखा. अब तो यह लोग मेधावियों का भी सम्मान करने से कतरा रहे हैं."

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आज मुद्दों से हट रही है. इनको तो अपना कोई भी वादा अब याद नहीं है. बीजेपी वाले तो ऐसे लोग हैं जो गूगल को भी घुमा देते हैं. आने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब भाजपा '73 प्लस' की बात करती है. उनको अपनी गिनती सही करनी चाहिए, क्योंकि तीन तो बीजेपी पहले ही हार चुकी है.

उन्होंने कहा कि परिवारवाद की बात करने वाले आज खुद परिवारवाद कर रहे हैं. बीजेपी उत्तर प्रदेश को लेकर चाहे जो दावा करती रहे, पर यूपी की जनता ने प्रदेश से बीजेपी का सफाया करने का लक्ष्य तय कर लिया है.

कार्यक्रम में सपा विधायक दल के नेता राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री अहमद हसन के साथ सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA में जाएंगे शरद पवार? शिंदे से हुई थी मुलाकात, अब संजय राउत बोले, '...कोई संदेह नहीं'
NDA में जाएंगे शरद पवार? शिंदे से हुई थी मुलाकात, अब संजय राउत बोले, '...कोई संदेह नहीं'
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget