एक्सप्लोरर

बिहार: परिवारवाद के आरोपों पर सीपी ठाकुर ने कहा- मेरे बेटे ने पार्टी के लिए काम किया इसलिए मिला राज्यसभा का टिकट

सीपी ठाकुर ने कहा कि उनके बेटे ने पार्टी के लिए 20 साल काम किया है. इसलिए पार्टी ने उनके बेटे को राज्यसभा का टिकट दिया है. उन्होंने कहा कि इसमें परिवारवाद जैसी कोई बात नहीं है.

पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी में उठापटक और परिवारवाद के आरोपों पर डॉ सी पी ठाकुर ने सफाई दी. सीपी ठाकुर ने कहा कि उनके बेटे को भी काम करने का अधिकार है. दरअसल, डॉ सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बीजेपी के मौजूदा राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के समर्थक नाराज हो गए.

सीपी ठाकुर भूमिहार जाति से आते हैं और आरके सिन्हा कायस्थ समाज से आते हैं. भूमिहार जाति के नेता को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर आर के सिन्हा के समर्थक नाराज हो गए. आर के सिन्हा खुद तो सामने आए नहीं बल्कि कायस्थ समाज को आगे कर दिया. इस समाज के लोगों ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि हमें जो प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा.

इस विरोध को देखते हुए सीपी ठाकुर ने अपने बेटे का बचाव किया. उन्होंने कहा कि विवेक ने 20 साल से ज्यादा बीजेपी के लिए काम किया है. इसलिए संगठन ने चुना है. इसमें परिवारवाद की कोई बात नहीं है. उनका बेटा भी एक नागिरक है.

विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके है विवेक ठाकुर

सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर विधान सभा का चुनाव लड़े लेकिन हार गए. विधान परिषद में एक साल के लिए विधान पार्षद भी रहे. वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर उठ रहे सवाल पर कहा कि यह सामूहिक निर्णय है. केंद्रीय नेतृत्व ही तय करता है. इसमें किसी को राजनीति नहीं देखनी चाहिए.

बिहार से राज्यसभा के कौन-कौन उम्मीदवार?

जेडीयू ने हरिवंश और रामनाथ ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी ने विवेक ठाकुर को उम्मीदवार बनाया. दोनों नेताओं ने आज अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं आरजेडी ने लालू यादव के करीबी प्रेमचंद गुप्ता और समाजसेवी और बिजनेसमैन अमरेंद्रधारी सिंह को उम्मीदवार बनाया है. दोनों नेताओं ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया. संख्या बल के हिसाब से जेडीयू के दो, बीजेपी के एक और आरजेडी के दो उम्मीदवार राज्यसभा पहुंच सकते हैं.

बता दें कि बिहार में राज्यसभा की जो पांच सीटें खाली हो रही हैं उनमें दो बीजेपी और तीन जेडीयू के सांसद हैं. बीजेपी के सीपी ठाकुर और आरके सिन्हा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. जेडीयू से राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और कहकशां परवीन का कार्यकाल खत्म हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget