एक्सप्लोरर

पहचान पत्र मांगने से नाराज बीजेपी सांसद ने टोल प्लाजा पर की मारपीट

शिवपुरी जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग की पूरन खेड़ी टोल प्लाजा पर पहचान पत्र मांगे जाने से नाराज भाजपा सांसद और प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर टोल कर्मचारियों से कथित तौर पर मारपीट की.

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग की पूरन खेड़ी टोल प्लाजा पर पहचान पत्र मांगे जाने से नाराज बीजेपी सांसद और प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर टोल कर्मचारियों से कथित तौर पर मारपीट की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हालांकि, इस मामले में शनिवार सुबह तक किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

सांसद से परिचय पत्र मांगने पर की मारपीट

प्रदेश के खंडवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौहान शुक्रवार को शिवपुरी में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होकर शाम पांच बजे गुना की ओर रवाना हुए थे. टोल प्लाजा के प्रबंधक महेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सांसद की कार बताये जाने पर कर्मियों ने कार चालक से सांसद का परिचय पत्र मांगा. इसी बात को लेकर सुरक्षा कर्मी और चौहान गाड़ी से बाहर निकल आए तथा उन्होंने टोल पर तैनात सुरक्षा कर्मी अजेंद्र सिंह के साथ कथित तौर पर मारपीट करना शुरू कर दिया. इन लोगों ने टोल के ऑडिटर शुभम दीक्षित के साथ भी मारपीट की.

किसी भी पक्ष ने पुलिस से नहीं की शिकायत

तोमर ने कहा कि सांसद चौहान ने टोलकर्मी से कथित रूप से अभ्रदता की और थप्पड़ मार दिये. सांसद के सुरक्षाकर्मियों ने टोलकर्मियों के दो वॉकी टॉकी भी तोड़ डाले. इस पूरे घटनाक्रम में देर रात तक टोल प्रबंधन ने किसी तरह की कोई शिकायत पुलिस थाने में नहीं की. गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सांसदों और विधायकों को टोल देने से छूट होती है.

उधर, सांसद चौहान से इस घटना पर प्रतिक्रिया के लिये कई प्रयासों के बाद भी फोन पर संपर्क नहीं हो सका. टोल प्रबंधन का कहना है कि आज सीसीटीवी फुटेज को पुलिस के सम्मुख प्रस्तुत कर घटना की शिकायत की जाएगी. हालांकि शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगनकर ने कहा कि इस मामले में फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है.

पूरी खबर: पांच राज्यों का चुनावी बिगुल बजा, 11 दिसंबर को आएंगे नतीजे

ओपिनियन पोल LIVE: मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी कांग्रेस

विधानसभा चुनाव: एमपी और मिजोरम-28 नवंबर, छत्तीसगढ़-12, 20 नवंबर, राजस्थान और तेलंगाना-7 दिसंबर, नतीजे-11 दिसंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
दिल्ली में बिजली सब्सिडी पर सरकार ला रही नया सिस्टम, जानें क्या है तैयारी?
दिल्ली में बिजली सब्सिडी पर सरकार ला रही नया सिस्टम, जानें क्या है तैयारी?
इमरान मसूद के भतीजे का बड़ा खुलासा, शादान-शायान पर लगाए गंभीर आरोप
इमरान मसूद के भतीजे का बड़ा खुलासा, शादान-शायान पर लगाए गंभीर आरोप
1 और दो नहीं किडनी से निकलीं 37 पथरी, डॉक्टरों ने किया जटिल ऑपरेशन
1 और दो नहीं किडनी से निकलीं 37 पथरी, डॉक्टरों ने किया जटिल ऑपरेशन

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget