एक्सप्लोरर

संभल: गैंगरेप की कोशिश में रहे नाकाम तो महिला को जिंदा जलाया

परिजनों का आरोप है की गांव के ही चार दबंग मृतका पर बहुत समय गन्दी नियत रखे हुए थे और आए दिन महिला के साथ छेड़छाड़ किया करते थे. कल दिन में महिला से इन दबंगो की छेड़छाड़ का विरोध करने को लेकर कहासुनी हो गई थी.

संभल: यूपी के संभल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां गांव के ही हैवानों ने महिला के साथ गैंगरेप की कोशिश की और नाकामयाब होने के बाद हैवानों ने महिला को जिन्दा जला दिया और मौके से फरार हो गए. ये मामला संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र का है.

बता दें की देर रात पुलिस को सूचना मिली की एक महिला को गांव के ही चार दबंग घर से जबरन उठा कर ले गए हैं. थोड़ी देर बाद ग्रामीणों को पता चला की गांव में ही एक आश्रम के पास बनी झोपड़ी में दबंग उस महिला को जिंदा जला रहे हैं. हद तो तब हो गई जब दबंगो के आगे किसी ने अपनी आवाज़ नही उठाई.

परिजनों का आरोप है की गांव के ही चार दबंग मृतका पर बहुत समय गन्दी नियत रखे हुए थे और आए दिन महिला के साथ छेड़छाड़ किया करते थे. कल दिन में महिला से इन दबंगो की छेड़छाड़ का विरोध करने को लेकर कहासुनी हो गई थी. इसी बात को लेकर दबंग  पहले तो महिला के देर रात घर में घुसे पहले महिला के साथ मारपीट की फिर महिला को घर से उठा कर ले गए. गैंगरेप में नाकाम रहने के बाद जिस झोपड़ी में महिला को रखा था उसमें ही जिन्दा जला दिया.

जिस समय दबंग घर में घुसे थे उस समय घर में महिला की 6 साल की मासूम बच्ची भी थी. महिला का पति दिल्ली में रह कर काम करता है जिससे महिला का घर चलता है. अकेले होने का फायदा उठा कर दबंग घर में घुसे और उसे उठा ले गए. परिवार की तरफ से दावा किया गया है की महिला ने मरने से पहले अपने परिवार को फ़ोन किया और कहा की ये चारों मुझे मार देंगे. उसके बाद भी महिला को परिवार और गांव वाले बचा ना सके.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. महिला ने रिकॉर्डिंग में डायल 100 पर भी फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया है. परिजनों की रिकॉर्डिंग वाली बात और रिकॉर्डिंग के अनुसार महिला ने काफी देर तक डायल 100 को फोन किया, मगर हमेशा तत्पर रहने का दावा करने वाली डायल 100 चैन की नींद सोती रही. जिस कारण एक महिला को जिन्दा जला दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगेंद्र यादव बोले, 'जो मार्च होना था पहले रैली बन गई, फिर रैली का रेला हो गया, अब तो...'
योगेंद्र यादव बोले, 'जो मार्च होना था पहले रैली बन गई, फिर रैली का रेला हो गया, अब तो...'
अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं, संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, CJP के प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें
अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं, संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, CJP के प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
Embed widget