एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: खनन का विरोध करने पर महिला के उपर चढ़ाया ट्रैक्टर, दर्दनाक मौत

मामला मझौला थाना इलाके का है जहां अमरोहा की रहने वाली महिला को जानकारी मिली की उसका मौसेरा भाई उसके खेत से खनन करा रहा है. सूचना पर महिला मौके पर पहुंची और खनन का विरोध किया तो उन लोगों ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और उसकी कुचल कर हत्या करने के बाद भाग गए.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां खनन का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक महिला पर ट्रैक्टर चढ़ा कर उसकी हत्या कर दी. मामला मझौला थाना इलाके का है जहां अमरोहा की रहने वाली महिला को जानकारी मिली की उसका मौसेरा भाई उसके खेत से खनन करा रहा है. सूचना पर महिला अपने परिवार की दूसरी महिला के साथ मौके पर पहुंची और खनन का विरोध किया तो उन लोगों ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और उसकी कुचल कर हत्या करने के बाद भाग गए.

मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना मुरादाबाद के थाना मझोला थाना इलाके के उत्तमपुर बहलोलपुर गांव की है जहां अमरोहा निवासी महिला सुमन मुरादाबाद में अपनी खरीदी हुई जमीन पर रेत का खनन करने की सूचना पर मौके पर पहुंची थी.

सूचना पर पुलिस अधिकारी फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. महिला की हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची मृतक महिला की बेटी ने बताया कि हमने मुरादाबाद में जमीन खरीदी थी, फोन आया था कि तुम्हारी जमीन से तुम्हारे रिश्तेदार रेत उठा रहे हैं तो मम्मी यहां आई थी. बाद में फोन आया कि मम्मी को चोट लग गई हैय उनके ऊपर किसी ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया है. उसने आरोप लगाया कि मौसी के लड़के दीपक ने उन्हें मरवा दिया है.

खनन करने वाला कोई और नहीं था बल्कि महिला का सगा मौसेरा भाई था. ग्राम प्रधान ने भी चौंकाने वाली जानकारी देते हुए बताया कि यहां खनन होता रहता है पहले भी एक ह्त्या हो चुकी है. आज फिर खबर आई कोई फिर किसी को मार गया है. आज सूचना पर पहले मैं ही पहुंचा तो पता लगा कि ट्रैक्टर से रेत उठा रहे थे महिला ने विरोध किया तो रेत को वहीं फेंककर खाली ट्रेक्टर को उनके ऊपर चढ़ाकर भाग गए. जिस से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक महिला ट्रेक्टर वाले दीपक की मौसेरी बहन है वहीँ मौके पर पहुंची मुरादाबाद की एएसपी अपर्णा गुप्ता ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि महिला की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हुई है और महिला के रिश्तेदार का नाम आ रहा है. खनन जो भी कर रहा था उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget