एक्सप्लोरर

पैसेंजर ट्रेन से 54 यात्री पहुंचे प्रयागराज, 14 दिनों के होम क्वारंटाइन का दिया गया नोटिस

कोरोना संक्रमण काल के बीच दूसरे राज्यों से मुसाफिर अपने घरों को लौट रहे हैं. प्रयागराज में आधी रात को पहली पैसेंजर ट्रेन पहुंची, जिसमें से 54 यात्री स्टेशन पर उतर गए. इस बीच रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट सरीखे इंतजाम किये गए थे.

प्रयागराज: कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश की रफ्तार थम गई है. लेकिन, इस बीच 50 दिनों के इंतजार के बाद संगम नगरी प्रयागराज में आधी रात को पहली पैसेंजर ट्रेन पहुंची. नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली इस ट्रेन से प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर 54 यात्री उतरे, जबकि 17 मुसाफिर इस ट्रेन पर आगे के सफर के लिए सवार हुए.

जो 54 यात्री प्रयागराज स्टेशन पर उतरे उनमें से तकरीबन आधे आसपास के दूसरे जिलों के रहने वाले थे. कोरोना की दहशत के बीच रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट सरीखे इंतजाम किये गए थे. जिन यात्रियों को ट्रेन पर सवार होना था, उन्हें लम्बी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा साथ ही यहां उतरने वाले मुसाफिरों को भी थर्मल स्क्रीनिंग और रिकॉर्ड दर्ज करने के बाद 14 दिनों के होम क्वारंटाइन के नोटिस के साथ ही बाहर जाने दिया गया.

मुसाफिरों ने बताया कि उन्हें ट्रेन में कोई दिक्कत नहीं हुई. इंतजाम ठीक होने से उन्हें डर भी नहीं लगा. ज्यादातर लोगों ने ट्रेन चलाए जाने पर सरकार का शुक्रिया भी अदा किया. हलांकि, प्रयागराज पहुंचने के बाद अधिकरतर मुसाफिरों को घर तक जाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी. बस या टैक्सी के साथ रिक्शे की सुविधा न होने से लोग भटकते नजर आए. दूसरे जिलों में जाने वाले लोगों ने रात भर स्टेशन पर ही बिताने का फैसला किया और सुबह घर से कोई साधन मंगाने की बात कही.

पैसेंजर ट्रेन से 54 यात्री पहुंचे प्रयागराज, 14 दिनों के होम क्वारंटाइन का दिया गया नोटिस

शहर में रहने वाले कई लोगों को दस-बारह किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ा. प्लेटफार्म पर लम्बा वक्त गुजारने के बाद बाहर घर तक जाने का साधन नहीं मिलने से लोग खासे मायूस नजर आए, इन लोगों का कहना था कि सरकार ने अगर ट्रेनें शुरू की हैं तो लोगों को घर तक भेजे जाने की भी व्यवस्था भी करनी चाहिए थी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu Kashmir: पाकिस्तान के नार्को-टेरर नेटवर्क पर NCB का बड़ा प्रहार, पुंछ में 25 करोड़ की हेरोइन जब्त
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान के नार्को-टेरर नेटवर्क पर NCB का बड़ा प्रहार, पुंछ में 25 करोड़ की हेरोइन जब्त
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget