एक्सप्लोरर

एक कैदी जो जेल से बाहर आने के बावजूद वापस जाकर जीना चाहता है उस कैद की जिंदगी

सजा के 20 साल पूरे होने पर जब मनोज बाहर आए, तो फिर से नौकरी की तलाश की. इस बार भी पढ़ाने की नौकरी मिले, ऐसी उनकी कोशिश थी. एक स्कूल में नौकरी तकरीबन मिल भी गयी.

कैदियों की जिंदगी के कुछ पन्ने

इस कहानी में नाम मनोज सिर्फ काल्पनिक है लेकिन कहानी बिल्कुल सच है.  मनोज और उनके पिता  20 साल तक जेल में रहे और... 20 साल तक बाहर उनका छोटा और दिव्यांग भाई उनके जेल से लौटने का इंतजार करता रहा. इस बीस साल के लम्बे अंतराल में बहुत कुछ बदला. अब मनोज मास्टर बन गए थे, जेल आने से पहले ही वो हालांकि मास्टर ही थे. जेल के कैदियों को पढ़ाने का जिम्मा उन्होंने उठा लिया. इसके लिए जेल रेडियो के माइक का भरपूर उपयोग किया गया. जब जेल में इग्नू की क्लास चलनी शुरू हुईं तो इसकी ज़िम्मेदारी भी मनोज को दी गयी. 2020 में जब तिनका जेल रेडियो स्थापित होने लगे तो उनके जेल में भी रेडियो के जरिए शिक्षा की मुहिम शुरू हो गयी.

वह रेडियो से अनाउंसमेंट करते, बंदियों को पढ़ाने के लिए बुलाते, उन्हें प्रोत्साहित करते, शब्दों का ज्ञान कराते, भाषा के बारे में बताते. इन 20 वर्षों में बहुत कुछ बदला, जो छोटा भाई जेल के बाहर था, काल के प्रवाह में उसकी मौत हो गयी. सजा के 20 साल पूरे होने पर जब मनोज बाहर आए, तो फिर से नौकरी की तलाश की. इस बार भी पढ़ाने की नौकरी मिले, ऐसी उनकी कोशिश थी. एक स्कूल में नौकरी तकरीबन मिल भी गयी.

जब इंटरव्यू की बारी आयी तो वहां उसे एक ऐसा परिचित मिल गया, जो उनके इतिहा स से परिचित था. जो जानता था कि वह 20 वर्षों तक जेल में रहकर आए हैं. उन्होंने उस परिचित से बड़ी प्रार्थना की कि वे कम से कम इंटरव्यू तक बोर्ड के लोगों को कुछ न बताएं, वह खुद ही इस बात को अपने तरीके से बताना चाहेंगे.

सुननेवाले के पास हालांकि दिल नहीं था, शायद. उसने इंटरव्यू शुरू होने के पहले ही यह बात बता दी. आती हुई नौकरी चली गयी. अब मनोज फिर से नौकरी की तलाश में हैं. कभी-कभार कोई अनियत और छोटी सी नौकरी मिल जाती है, फिर वही जद्दोजहद.

बहरहाल, मनोज का फोन कल आया था. वह फिर से जेल ही जाना चाहते हैं. उनको अब जेल की जिंदगी इस जिंदगी के मुकाबले मुफीद पड़ रही है. मनोज ने कहा कि बाहर की आजादी, बाहरवालों को मुबारक, हमें तो हमारी दुनिया मुबारक.

(यह कहानी वर्तिका नंदा के जेल रेडियो के एक आख्यान से लिया गया है। उनका पूरा वीडियो तिनका-तिनका रेडियो पर सुन सकते हैं) 

डॉ. वर्तिका नन्दा भारत की स्थापित जेल सुधारक, मीडिया शिक्षक और लेखिका हैं. वे अपराध और जेल पर नए प्रयोगों के लिए जानी जाती हैं. तिनका तिनका भारतीय जेलों पर वर्तिका की एक अनूठी श्रृंखला. उनकी स्थापित तिनका तिनका फाउंडेशन ने देश की जेलों पर पहले और इकलौते पॉडकास्ट-तिनका तिनका जेल रेडियो की शुरुआत की. जिला जेल, आगरा, हरियाणा और उत्तराखंड की जेलों में रेडियो लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है. उन्होंने भारत की जेलों में पत्रकारिता की नींव रखी है. तिनका तिनका बंदियों को सकारात्मक पत्रकारिता के गुर सिखाता है. 2014 में भारत के राष्ट्रपति से स्‍त्री शक्ति पुरस्‍कार से सम्मानित. 2018 में सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने जेलों पर उनकी सलाहें शामिल कीं. जेलों का उनका काम दो बार लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ. जेलों पर तीन किताबों की लेखिका. तिनका तिनका मध्य प्रदेश भारतीय जेलों पर अब तक की इकलौती कॉफी टेबल बुक है जबकि तिनका तिनका तिहाड़ ने इस साल 10 साल पूरे किए हैं.  वर्तिका नन्दा जालंधर दूरदर्शन में एशिया की सबसे छोटी एंकर बनीं. वे जी टीवी, एनडीटीवी, IIMC लोकसभा टीवी और सहारा टीवी से जुड़ी रहीं. वे लोकसभा टीवी की पहली एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनीं. वे भारतीय टेलीविजन की उन गिनी-चुनी महिला पत्रकारों में से हैं जो अपराध पत्रकारिता से जुड़ीं और इस बीट की प्रमुख भी बनीं. वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता विभाग की प्रमुख.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget