एक्सप्लोरर

Congress: 'आप भगवान नहीं, सिर्फ प्रधानमंत्री हैं...', राहुल गांधी पर पीएम मोदी के हमले पर कांग्रेस का पलटवार

Congress News: कर्नाटक में पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग लंदन में भारत के लोकतंत्र पर हमला करते हैं.

Pawan Khera On PM Modi: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक बार फिर से पीएम मोदी पर हमला किया है. पवन खेड़ा ने रविवार (12 मार्च) को कहा, "आपने अपने पूर्ववर्तियों की आलोचना करते हुए 9 साल बिताए हैं. जब आप कहते हैं कि पिछले 70 वर्षों में कोई काम नहीं किया गया है, तो आप तीन पीढ़ियों का अपमान करते हैं. संसद में आप अपना खुद का बिगुल बजाते हैं और कहते हैं कि एक अकेला सब पर भारी. तब दुनिया आपको देखती है." खेड़ा ने यह बातें राहुल गांधी पर पीएम मोदी की टिप्पणी के जवाब में कहीं. 

दरअसल, कर्नाटक में पीएम मोदी ने रविवार (12 मार्च) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. पीएम ने लंदन में राहुल गांधी के उस बयान पर भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने भारत के लोकतंत्र पर हमले की बात कही थी. प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा, "भारत न केवल सबसे बड़ा लोकतंत्र है, बल्कि लोकतंत्र की जननी है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए गए."

राहुल की बातों का समर्थन किया

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी की इसी टिप्पणी पर पलटवार किया है. खेड़ा ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, "जब आपने विदेशी मीडिया पर छापा मारने का आदेश दिया, तो आपको देश की छवि की चिंता नहीं थी. जब आप दक्षिण कोरिया गए और कहा कि भारत में जन्म लेना दुर्भाग्य माना जाता है, तो आपने भारत की छवि के बारे में नहीं सोचा" राहुल गांधी की बातों को समर्थन करते हुए खेड़ा ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री जी, आप लोकतंत्र पर हमला करते हैं, इसलिए इस पर बहस होती है."

'आप पीएम हैं, भगवान नहीं'

मोदी पर वार करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "आपको अपने बारे में कुछ गलतफहमियां हैं. आप सिर्फ प्रधानमंत्री हैं, भगवान नहीं हैं. आप निर्माता नहीं हैं, आप सूरज नहीं उगाते. आपकी नीतियों की आलोचना देश की आलोचना करने के बराबर कब हो गई? अपने बारे में इन गलतफहमियों को दूर करें." उन्होंने आगे कहा, "अगर कैंब्रिज के छात्रों के सामने भारतीय लोकतंत्र की चुनौतियों पर चर्चा होती है, तो यह लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास है."

कर्नाटक में क्या बोले पीएम मोदी?

वहीं कर्नाटक में राहुल गांधी पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, "ये मेरा सौभाग्य रहा कि कुछ साल पहले मुझे लंदन में भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा के लोकर्पण का अवसर मिला, लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में ही भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने का काम किया गया." उन्होंने आगे कहा, "भारत के लोकतंत्र की जड़ें, हमारे सदियों के इतिहास से सींची गई हैं. दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती." 

ये भी पढ़ें-Kerala CM Wishes Jinping: 'चीन और समृद्ध बने', शी जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति बनने पर केरल के CM पिनाराई विजयन ने ऐसे दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget