एक्सप्लोरर

यस बैंक घोटाला: ED ने 2203 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त की, बैंक खाते और लग्जरी गाड़ियां भी शामिल

ये प्रॉपर्टी राणा कपूर, धीरज वधावन और कपिल वधावन और उनके द्वारा नियंत्रित संस्थाओं से जुड़े हुए हैं. ये सभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

नई दिल्ली: यस बैंक घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कुल 2203 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति आरंभिक तौर पर जब्त की है. इसमें भारत और विदेशों में अचल संपत्तियां, बैंक खाते, निवेश और लग्जरी वाहन आदि शामिल हैं. ये संपत्ति राणा कपूर, कपिल वधावन और धीरज वधावन और उनके द्वारा नियंत्रित संस्थाओं से संबंधित हैं. ये सब इस घोटाले मामले में फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में हैं.

ईडी के एक आला अधिकारी ने बताया कि जिन जिन परिसंपत्तियों को जब्त किया गया है उनकी कीमत वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 2800 करोड़ रुपये से ज्यादा है. अधिकारी के मुताबिक इन संपत्तियों मे राणा कपूर और उससे संबंधित संस्थाओं की 792 करोड रुपए की संपत्ति जब्त की गई है जिनका वास्तविक बाजार मूल्य लगभग 14 सौ करोड़ रुपए बताया गया है. इनमें मुंबई के कुंभा हिल स्थित एक स्वतंत्र आवासीय भवन मुर्शिदाबाद शामिल है. इसके अलावा नेपियन सी रोड, मुंबई में तीन डुप्लेक्स फ्लैट्स, नरीमन पॉइंट में आवासीय फ्लैट, आठ फ्लैट्स इंडिया बुल्स ब्लू, वर्ली मुंबई और नई दिल्ली में अमृता शेरगिल मार्ग स्थित एक बंगला भी शामिल है.

ईडी अधिकारी के मुताबिक वधावन बंधुओं की जो संपत्ति जब्त की गई है उनमें विदेशों में मौजूद अचल संपत्तियां भी शामिल है. इन कुल संपत्ति का मूल्य 1411 करोड़ रुपये बताया गया है. इनमें न्यूयॉर्क में एक फ्लैट, लंदन में दो फ्लैट और ऑस्ट्रेलिया में एक व्यावसायिक संपत्ति शामिल है. मुंबई के खार पश्चिम में 12 फ्लैट, पुणे में दो फ्लैट और मुल्शी में दो संपत्तियां शामिल हैं. इसके अलावा पांच लग्जरी वाहनों और 344 बैंक खातों को भी जब्त किया गया है.

यस बैंक घोटाले में आरोप है कि वधावन बंधुओं को तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर 37100 करोड़ रुपये का लोन यस बैंक द्वारा दिया गया और इस लोन के बदले यस बैंक के तत्कालीन चेयरमैन राणा कपूर और उनके परिजनों को फायदा पहुंचा.

आरोप के मुताबिक राणा कपूर और उनके परिजनों को जो फायदा पहुंचाया गया उसमें दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग स्थित इलाके में एक बंगला भी शामिल है. आरोप के मुताबिक, वधावन बंधुओं ने पैसा उस काम में नहीं लगाया जिस काम के लिए लोन लिया था और यह भी आरोप है कि यह पैसा सेल कंपनियों के माध्यम से दूसरी जगह पर भेज दिया गया. जांच के दौरान ईडी ने इन सभी लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था और इस अभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बताए जाते हैं. सीबीआई भी इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है.

8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद शवों को जलाना चाहता था विकास दुबे, पूछताछ में हुआ खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget