एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने पर सौरव गांगुली ने दिया बयान तो विनेश फोगाट बोलीं- अगर वो सपोर्ट करना चाहते हैं...

Wrestlers Protest: 23 अप्रैल से पहलवान जंतर-मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे हैं. सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें पहलवानों के मुद्दे के बारे में जानकारी नहीं है.

Sourav Ganguly On Wrestlers Protest: पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और क्रिकेटर सौरव गांगुली के पहलवानों के धरने पर दिए बयान को लेकर विनेश फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है. विनेश ने कहा कि अगर क्रिकेटर उनकी न्याय की लड़ाई को समर्थन देना चाहते हैं तो वह जंतर मंतर पर आ सकते हैं और उनका मुद्दा समझ सकते हैं. गांगुली ने कहा था कि उन्हें मामले के बारे में पता नहीं है, लेकिन उम्मीद करते हैं कि खिलाड़ियों और रेसलिंग फेडरेशन के बीच चल रहा विवाद जल्द हल हो.

गांगुली के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विनेश फोगाट ने शनिवार (6 मई) को मीडिया से कहा कि अगर वह न्याय की मुहिम में हमारा साथ देना चाहते हैं तो एक एथलीट के तौर पर जंतर मंतर पर आ सकते हैं और सारी बात हमसे समझ सकते हैं.

क्या कहा था गांगुली ने?

पूर्व क्रिकेटर गांगुली ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पहलवानों के प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर कहा था कि रेसलर देश के लिए बहुत सारी खुशी लाए हैं और उम्मीद करता हूं कि ये मुद्दा जल्द हल हो. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.

गांगुली ने कहा, 'उन्हें उनकी लड़ाई लड़ने दीजिए. मुझे वास्तव में नहीं पता है कि वहां क्या हो रहा है. मैंने केवल अखबारों में पढ़ा है. खेल की दुनिया में मुझे एक चीज समझ में आई है कि आपको उन चीजों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए जिनकी आपको पूरी जानकारी न हो. पहलवान देश के लिए बहुत सारी खुशी लाते हैं, उम्मीद करता हूं कि यह मामला हल होगा.'

पहलवानों को मिला खापों का समर्थन

जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवान रविवार शाम 7 बजे कैंडल मार्च निकालेंगे. इस बीच पहलवानों को खापों का भी समर्थन मिला है. रविवार को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के खाप नेता समर्थन देने जंतर मंतर पहुंचेंगे. इसमें राकेश टिकैत और नरेश टिकैत भी होंगे. खाप नेता पहलवानों के साथ कैंडल मार्च में भी शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें

Wrestlers Protest: पहलवानों को मिला खाप का समर्थन, आज जंतर-मंतर पर किसान नेताओं का लगेगा मजमा, सुरक्षा बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु अधिकारी?
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु?
Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget