एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: पहलवानों को मिला खाप का समर्थन, आज जंतर-मंतर पर किसान नेताओं का लगेगा मजमा, सुरक्षा बढ़ी

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में आज खाप नेताओं का जंतर मंतर पर जमावड़ा लगने वाला है. पहलवान बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं.

Wrestlers Protest: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में खाप नेता रविवार (7 मई) को जंतर मंतर पहुंचेंगे. खाप नेताओं ने घोषणा की है कि हजारों किसान रविवार को एकजुटता दिखाने के लिए प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने जाएंगे. भारतीय किसान यूनियन के नरेश टिकैत और राकेश टिकैत भी पहुंचेंगे. राकेश टिकैत 11 बजे जंतर मंतर पहुंच सकते हैं. शाम 7 बजे खाप नेता पहलवानों के साथ कैंडल मार्च में शामिल होंगे. दिल्ली पुलिस ने इसे देखते हुए जंतर मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है.

जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में आरएएफ, सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. साथ ही इसके आस-पास इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है. इसके साथ ही दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा जांच और गश्त भी बढ़ाई है.

दिल्ली बॉर्डर पर होगी गाड़ियों की चेकिंग

दिल्ली पुलिस के अनुसार, किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन न हो, इसकी पूरी तैयारी की गई है. ऐसा करने वालों को हिरासत में लिया जाएगा. बॉर्डर पर गाड़ियों को चेक किया जाएगा और इसमें टेंट या ऐसा कोई भी सामान मिलने पर इसे सीज कर कर दिया जाएगा. साथ ही गाड़ी को भी दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. बड़ी संख्या में महिला पुलिस की भी तैनाती रहेगी.

पहलवानों के समर्थन में देशव्यापी धरना

रविवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े हजारों किसान नेता जंतर मंतर पर पहुंचेंगे और पहलवानों को अपना समर्थन देंगे. संगठन ने महिला पहलवानों का यौन शोषण करने के आरोपी कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही किसान संगठन ने पहलवानों के समर्थन में देशव्यापी प्रदर्शन करने की योजना भी बनाई है. खाप नेताओं का कहना है कि जब कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है तो उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है.

11-18 मई के दौरान किसान संगठन सभी राज्यों की राजधानियों और जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है और पहलवानों को बुनियादी अधिकारों से दूर रखने की निंदा की है. 

बता दें कि 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने कई बार दिल्ली पुलिस पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है. 3 मई को पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हो गई थी. पहलवानों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें जरूरत का सामान नहीं लाने दे रही है.

यह भी पढ़ें

Exclusive: 'महिला खिलाड़ियों को गाली देते हैं... बदतमीजी करते हैं', abp के शो में पहलवानों का बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget