एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: गृहमंत्री शाह से पहलवानों की मीटिंग पर नाराज थे किसान नेता? राकेश टिकैत बोले- हमने समर्थन वापस...

Wrestlers Protest News: पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के रेलवे की नौकरी पर लौटने के बाद पहलवानों का प्रदर्शन खत्म होने के दावे किए जाने लगे थे. हालांकि, पहलवानों ने खुद ही इन दावों को नकार दिया.

Wrestlers Protest Live: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार (6 जून) को कहा कि किसान संगठनों ने पहलवानों के आंदोलन से समर्थन वापस नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि पहलवानों की मांग पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 9 जून को होने वाला प्रदर्शन रद्द कर दिया गया है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पहलवानों की मीटिंग को लेकर किसान नेता नाराज बताए जा रहे थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि पहलवानों ने अमित शाह के साथ हुई मीटिंग के बारे में किसान नेताओं को नहीं बताया था. जिसके बाद उन्होंने पहलवानों के प्रदर्शन से अपना समर्थन वापस ले लिया था.

पहलवानों की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात
पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने शनिवार (3 जून) की रात को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस मीटिंग के बाद साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया रेलवे में अपनी नौकरी से जुड़े कुछ काम निपटाने के लिए सोमवार (5 जून) को ऑफिस गए थे. जिस पर दावा किया जाने लगा कि इन्होंने पहलवानों के प्रदर्शन से खुद को दूर कर लिया है.

तमाम दावे सिर्फ अफवाह हैं- पहलवान
हालांकि, ऐसी खबरें सामने आने के बाद पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने इसका खंडन किया. उन्होंने कहा कि वो अपना कुछ बचा हुआ काम करने के लिए रेलवे के ऑफिस गए थे. उन्होंने कहा कि पहलवानों के प्रदर्शन को कमजोर करने के लिए ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं. न्याय मिलने तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा. अगर इसके लिए हमें नौकरी भी छोड़नी पड़ी तो छोड़ देंगे.

पहलवानों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को हटाए जाने की मांग की थी. हालांकि, इस मीटिंग की जानकारी कई घंटों तक सामने नहीं आई थी. इसी को लेकर किसान संगठनों की पहलवानों से नाराजगी का दावा किया जा रहा था.

पहलवानों को समर्थन रहेगा जारी- किसान नेता
राकेश टिकैत ने पीटीआई को दिए बयान में कहा कि 9 जून को होने वाला प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है. हम सरकार और प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के बीच हुई बातचीत से निकलने वाले हल का इंतजार करेंगे. किसान संगठनों का पहलवानों को समर्थन जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें:

WFI Chief Brij Bhushan: नाबालिग ने बृजभूषण पर हैरेसमेंट का केस वापस लिया या नहीं? पढ़ें ताजा रिपोर्ट में क्‍या है दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget