एक्सप्लोरर

बाइडेन बोले- चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी के साथ निकटता से काम करने का इच्छुक

जो बाइडेन ने पीएम मोदी की बधाई के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया है.देश में तीन नंवबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत थी.

वॉशिंगटन: अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह कोविड-19 महामारी से पार पाने, वैश्विक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कदम उठाने और एक सुरक्षित और समृद्ध हिंद- प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने सहित सभी साझा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मिल कर काम करने के इच्छुक हैं.

दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर हुई बातचीत?

देश में तीन नंवबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत थी. बाइडेन और निर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के सत्ता हस्तांतरण दल ने बताया,‘‘ निर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा है कि वह कोविड-19 महामारी से पार पाने और भविष्य में आने वाले स्वास्थ्य संकटों से बचाव की तैयारी करने,जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने, वैश्विक अर्थव्यवस्था की पुनर्बहाली के लिए कदम उठाने, देश में तथा विदेशों में लोकतंत्र को मजबूत करने और एक सुरक्षित एवं समृद्ध हिंद- प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने सहित सभी साझा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मिल कर काम करने के इच्छुक हैं.’’

बाइडेन ने मोदी की बधाई के लिए उनका आभार जताया

दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के बाद जारी बयान के अनुसार बाइडेन ने मोदी की बधाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया और ‘‘ दक्षिण एशियाई मूल की पहली उपराष्ट्रपति के साथ मिल कर अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने और उसे विस्तार देने की इच्छा व्यक्त की है.’’

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘‘अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात करके उन्हें बधाई दी. हमने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर साझा प्राथमिकताओं और चुनौतियों पर चर्चा की.’’

पीएम मोदी ने कमला हैरिस को भी बधाई दी

पीएम मोदी ने अमेरिका की निर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को भी बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘‘उनकी सफलता भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए गर्व और प्रेरणा की बात है. यह समुदाय भारत-अमेरिका सबंधों की मजबूती का महत्वपूर्ण स्रोत है.’’ प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा कि मोदी ने बाइडेन के निर्वाचन के लिए उन्हें बधाई दी है.

यह भी पढ़ें-

अमेरिका: बाइडन कैबिनेट में भारतीय-अमेरिकियों को शामिल किए जाने की संभावना

भारत-चीन और रूसी कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक-V का उत्पादन शुरू कर सकते हैं, ब्रिक्स सम्मेलन में बोले पुतिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
LIVE: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget