एक्सप्लोरर

भारत-चीन और रूसी कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक-V का उत्पादन शुरू कर सकते हैं, ब्रिक्स सम्मेलन में बोले पुतिन

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत और चीन वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर सकते हैंउन्होंने ब्रिक्स सदस्य देशों से कोविड-19 की वैक्सीन विकसित करने के लिए संयुक्त प्रयास का आह्वान किया

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को ब्रिक्स देशों से कोविड-19 वैक्सीन विकसित करने के लिए संयुक्त प्रयास का आह्वान किया है. उन्होंने सुझाव दिया है कि रूस की विकसित कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक-V का उत्पादन चीन और भारत में किया जा सकता है. ब्रिक्स पांच देशों का समूह है. उसके सदस्य देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं.

रूसी कोविड-19 वैक्सीन का उत्पादन भारत, चीन शुरू कर सकते हैं

पुतिन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 12वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "हमारा मानना ​​है कि ब्रिक्स देशों में वैक्सीन के विकास और अनुसंधान के लिए केंद्र की स्थापना को गति देना महत्वपूर्ण है. हम अपने दक्षिण अफ्रीकी दोस्तों की पहल पर ऐसा करने के लिए सहमत हुए थे."

शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने भाग लिया. शिखर सम्मेलन की मेजबानी राष्ट्रपति पुतिन ने की. ‘स्पुतनिक न्यूज’ के मुताबिक, पुतिन ने कहा कि रूस की स्पुतनिक-V वैक्सीन को अगस्त में पंजीकृत किया गया था.

रूसी राष्ट्रपति का ब्रिक्स वैक्सीन रिसर्च सेंटर की स्थापना पर जोर

उसका उत्पादन ब्रिक्स के दो सदस्य देशों चीन और भारत में किया जा सकता है. पुतिन ने कहा, ‘‘रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष ने वैक्सीन के मानव परीक्षणों के संचालन के लिए ब्राजील और भारतीय साझेदारों के साथ समझौते किए हैं. चीन और भारत में दवा कंपनियों के साथ भी वैक्सीन का उत्पादन शुरू करने के लिए रजामंदी जाहिर की गई है. वैक्सीन से न केवल उनकी जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि अन्य देशों की भी मदद की जा सकेगी.’’

गौरतलब है कि 11 अगस्त को रूस कोविड-19 वैक्सीन को पंजीकृत कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया. गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने स्पुतनिक-V वैक्सीन को विकसित किया है. रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) विदेशों में वैक्सीन के उत्पादन और संवर्धन में निवेश कर रहा है. वेक्टर रिसर्च सेंटर के बनाए एक अन्य रूसी वैक्सीन एपिकोरोनावैक को भी अक्टूबर में पंजीकृत किया गया था.

पाकिस्तान में फिर कोरोना के मामलों में इजाफा, इमरान खान ने लगाया सार्वजनिक समारोह पर प्रतिबंध

हनुमान का किरदार निभा अमर हुए दारा सिंह, 100 से ज्यादा फ़िल्में कीं, 500 से ज्यादा कुश्तियां लड़ीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के लिए भारत का बड़ा तोहफा! 350 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन की मिली मंजूर
श्रीलंका के लिए भारत का बड़ा तोहफा! 350 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन की मिली मंजूर
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget