एक्सप्लोरर

India Bloc Protest: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन में क्यों शामिल नहीं हुए राहुल-खरगे? कांग्रेस नेता ने किया खुलासा

Gaurav Gogoi: जंतर-मंतर पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

India Bloc Protest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल में उनके स्वास्थ्य को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार (30 जुलाई) को हुए इस विरोध प्रदर्शन में कई राजनीतिक दलों ने शिरकत की. इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने आरोप लगाया कि सीएम केजरीवाल को अवैध रूप से जेल में डाला गया है.

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. धरने में पहुंचे सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा, 'जिस तरीके से मोदी सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में रखना चाहती है, वह गलत है. अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है इस पर ध्यान देना चाहिए.'

क्या बोले गौरव गोगोई? 

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हमें अरविंद केजरीवाल के साथ हुए अन्याय पर AAP का समर्थन करने का निर्देश दिया.' उन्होंने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बार-बार अवैध रूप से जेल में डाला गया.'

गौरव गोगोई ने कहा कि केजरीवाल का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है और सरकार को मानवीय आधार पर उन्हें रिहा कर देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए वो बोले, 'कायर सरकार के रूप में काम करते हुए वो ईडी और सीबीआई के सामने छिपने का काम कर रहे हैं. मौजूदा केंद्र सरकार दो राजनीतिक पार्टियों पर निर्भर है और वो पांच साल के कार्यकाल को पूरा नहीं कर सकेंगे.'

'ज्यादा दिन नहीं चलेगी सरकार'

AAP के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता ने कहा, 'जांच एजेंसी को सीएम केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है. केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से आप नेताओं पर कार्रवाइयां की गई हैं, उसका कोई सबूत नहीं मिला है. देश में तानाशाही की सरकार चल रही है. ये सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी. मौजूदा सरकार संविधान को ताक पर रखकर देश चलाना चाहती है.'

ये भी पढ़ें: 'जिनकी जाति का पता नहीं, वो...', बोले अनुराग ठाकुर, संसद में भड़क गए राहुल गांधी और अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Sansani: सिस्टम के 'सरकारी कातिलों' का जाल ! | Crime News
Parliament Budget Session: वेल में नारेबाजी और निलंबित सांसदों का प्रदर्शन | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: क्यों ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा ? |Ghooskhor Pandat Controversy
Bharat Ki Baat: 2047 की बात...1947 की तरफ चले! | Dewa Sharif Barabanki | UP News
Sandeep Chaudhary: पहले युवराज, अब कमल...सड़क-सड़क मौत का दलदल! | Janakpuri Biker Death

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
Happy Rose Day 2026 Wishes: गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
Embed widget