एक्सप्लोरर

मिस यूनिवर्स 2022: जब 'काली' का रूप धर कर आई नेपाल की प्रतिभागी, जानिए कौन हैं सोफिया भुजेल

इस साल मिस यूनिवर्स का खिताब अमेरिका की आर'बॉनी गेब्रियल ने जीत लिया है लेकिन अपने लुक के कारण नेपाल का प्रतिनिधित्व कर रही सोफिया भुजेल भी काफी चर्चा में रहीं.

71वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अमेरिका की आर'बॉनी गेब्रियल ने इस साल मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है. उन्होंने अंतिम राउंड में वेनेजुएला और डोमिनिक रिपब्लिक की प्रतिभागी को हराकर ये ताज अपने नाम किया. इस प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों की प्रतिभागी अपने देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती हैं.

इस बार के कॉस्ट्यूम राउंड के दौरान एक तरफ जहां भारत का प्रतिनिधित्व कर्नाटक की मॉडल दिविता राय ने  "सोने की चिड़िया" के अवतार में किया. तो वहीं नेपाल की प्रतिभागी ने अपने देश के संस्कृति को दर्शाने के लिए जो रूप चुना था उसकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है. 

दरअसल नेपाल का प्रतिनिधित्व कर रहीं मॉडल सोफिया भुजेल कॉस्ट्यूम राउंड के दौरान स्टेज पर माता काली के अवतार में नजर आई. उनके इस अवतार से वहां मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका प्रोत्साहन किया. 


मिस यूनिवर्स 2022: जब 'काली' का रूप धर कर आई नेपाल की प्रतिभागी, जानिए कौन हैं सोफिया भुजेल

नेपाल को परंपराओं और देवी पूजा की भूमि के रूप में जाना जाता है. ऐसे में मिस यूनिवर्स के मंच पर सोफिया ने न सिर्फ अपने देश का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि अपने देश की संस्कृति से दुनिया को वाकिफ भी करवाया. एक देवी के रूप में मंच पर चलने के बाद से उनका यह लुक इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और अलग-अलग देशों से लोग उनके इस लुक की तारीफ भी कर रहे हैं. 

सोफिया भुजेल ने भी अपने इस अवतार की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है. तस्वीर पर उन्होंने कैप्शन दिया, “शक्ति, द डिवाइन फेमिनिन”. उनकी इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोफिया ने सोने के आभूषणों से सजी लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है. इसके अलावा उनके हाथों में एक सोने के रंग का त्रिशूल (त्रिशूल) भी है और उसके माथे पर तीसरी आंख भी बनी हुई है. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Miss Universe Nepal Official (@mun_missuniversenepal)

कौन है नेपाल का प्रतिनिधित्व कर रहीं सोफिया भुजेल 

सोफिया भुजेल को 25 अगस्त, 2022 को मिस यूनिवर्स नेपाल 2022 का ताज पहनाया गया था. उनका जन्म और पालन-पोषण नेपाल के काठमांडू में हुआ. उन्होंने काठमांडू से ही बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक तक की पढ़ाई है. मिस यूनिवर्स में नेपाल का प्रतिनिधित्व करने से पहले उन्होंने 17 मार्च, 2022 को, मिस इको इंटरनेशनल 2022 में नेपाल को प्रजेंट किया था. 

'सोने की चिड़िया' बनकर भारत को किया रिप्रेजेंट

वहीं मिस यूनिवर्स के 71वें एडिशन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं दिविता राय नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड के लिए 'सोने की चिड़िया' बनकर मंच पर आईं. इस इवेंट के लिए उनका आउटफिट अभिषेक शर्मा ने डिजाइन किया था. डिजाइनर अभिषेक शर्मा के मुताबिक, "नेशनल कॉस्ट्यूम भारत के सोने की चिड़िया के रूप में ईथरियल पोटरेयल से इंस्पायर है जो डायवर्सिटी के साथ सद्भाव में रहने के आध्यात्मिक सार के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की संपत्ति का प्रतीक है."


मिस यूनिवर्स 2022: जब 'काली' का रूप धर कर आई नेपाल की प्रतिभागी, जानिए कौन हैं सोफिया भुजेल

इस साल किसे मिला ताज 

इस साल मिस यूनिवर्स का खिताब अमेरिका की आर'बॉनी गेब्रियल ने जीत लिया है. यह 71वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता था जिसमें लगभग 90  प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. 

हालांकि इनमें से केवल तीन प्रतिभागी ही प्रतियोगिता के अंतिम स्टेज तक पहुंच पाईं. इनमें अमेरिका के अलावा वेनेज़ुएला की अमेंडा दूदामेल और डोमिनिक रिपब्लिक की एंड्रिना मार्टिनेज़ शामिल हैं.


मिस यूनिवर्स 2022: जब 'काली' का रूप धर कर आई नेपाल की प्रतिभागी, जानिए कौन हैं सोफिया भुजेल

क्या सवाल पूछा गया

प्रतियोगिता के अंतिम चरण में तीनों प्रतिभागियों से एक ही सवाल पूछा गया था. ये सवाल था, 'अगर आप मिस यूनिवर्स बनती हैं तो आप इसे एक सशक्त और प्रगतिशील संस्थान दिखाने के लिए कैसे काम करेंगी?'

इस सवाल के जवाब में खिताब जीतने वाली प्रतिभागी गेब्रियल ने कहा, 'मैं खिताब का इस्तेमाल एक परिवर्तनकारी नेता के रूप में करूंगी. 13 सालों से एक जुनूनी डिजाइनर के तौर पर, मैं फैशन को अच्छे कामों के लिए इस्तेमाल करती हूं. मैं रीसायकल मटेरियल से कपड़े बनाती हूं ताकि प्रदूषण कम किया जा सके. मैं महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देती हूं जिससे वो मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से बच सकें.'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं ऐसा इसलिए बता रही हूं ताकि कुछ अलग करने के लिए दूसरे को, समुदाय को अपना कुछ देना और अपने कौशल का इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण है. हम सभी में कुछ खास है और जब हम ये बीज दूसरों में बोते हैं तो हम उन्हें भी बदल देते हैं और इसे हम बदलाव के ज़रिए ही इस्तेमाल करते है.''

बीते साल भारत को मिला था ताज

इस बार इस खिताब को अपने नाम करने वाली आर'बॉनी गेब्रियल को पिछली मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू ने ताज पहनाया. इससे पहले यानी साल 2021 में पिछली बार ये ताज की हरनाज़ संधू भारत लेकर आई थीं. पिछले साल यह खिताब पूरे 21 सालों के बाद भारत की झोली में आया था. इससे पहले साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थीं और उसी साल हरनाज़ संधू का जन्म भी हुआ था.


मिस यूनिवर्स 2022: जब 'काली' का रूप धर कर आई नेपाल की प्रतिभागी, जानिए कौन हैं सोफिया भुजेल

मिस यूनिवर्स बनने पर मिलते हैं ये फायदे

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद प्रतिभागी को ताज पहनाया जाता है. अब वह चाहें तो इस ताज को लौटा भी सकती हैं और रख भी सकती हैं. यह एग्रीमेंट के ऊपर निर्भर करता है हालांकि ज्यादातर मिस यूनिवर्स ताज रखना ही पसंद करती हैं. मिस यूनिवर्स बनने के बाद पूरी दुनिया से तो विजेता को प्यार और पहचान मिलता ही है लेकिन इन सब के बाद भी उन्हें कई तरह के फायदे होते हैं. आईये जानते हैं 

स्कॉलरशिप- मिस यूनिवर्स को न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी की तरफ से विजुअल परफॉर्मिंग आर्ट में स्कॉलरशिप दी जाती है. इसके साथ ही उनका एक मॉडलिंग पोर्टफोलियो तैयार किया जाता है.

सैलरी- रिपोर्ट्स के मुताबिक मिस यूनिवर्स को एक साल के लिए सैलरी भी दी जाती है. ये सैलरी डॉलर में दी जाती है. उन्हें एनुअल सैलरी के रूप में लगभग 250,000 डॉलर मिलते हैं.

स्पेशल अलाउंस- मिस यूनिवर्स बनने के बाद दुनियाभर में सोशल वर्क के लिए जाना पड़ता है. इसके लिए मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन के स्पॉन्सर्स ट्रेवल अलाउंस देते हैं. 

न्यूयॉर्क में घर- मिस यूनिवर्स को न्यूयॉर्क में साल भर रहने के लिए एक अपार्टमेंट भी दिया जाता है.इस दौरान खाने-पीने से लेकर ट्रैवलिंग तक किसी भी चीज का खर्च मिस यूनिवर्स को नहीं करना पड़ता. 

मिस यूनिवर्स क्या है?

मिस यूनिवर्स का मतलब है ब्रह्मांड सुंदरी, मिस यूनिवर्स संगठन द्वारा ये प्रतियोगिता हर साल अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर आयोजित की जाती है. इसकी स्थापना साल 1952 में एक कपड़े की कंपनी पेसिफिक मिल्‍स ने कैलिफोर्निया, यूनाइटेड स्‍टेट्स में की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Embed widget