एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के पांच सबसे बड़े सियासी 'दुश्‍मन' कौन?

Lok Sabha Election: बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मिशन 400 तक पहुंचने के पूरी ताकत लगा रही है. वहीं, बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्षी पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है.

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के साथ चुनावी शंखनाद हो गया है. बीजेपी ने जहां इस चुनाव में NDA के लिए 400 सीटों का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए बीजेपी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. वहीं विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी को सत्ता की हैट्रिक लगाने से रोकने के लिए INDIA गठबंधन बनाया है. इस गठबंधन में ऐसे तमाम दल हैं, जो अपने अपने राज्यों में बीजेपी का विजय रथ रोकने की पूरी कोशिश में जुटे हैं. इन दलों ने 2019 में भी बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी. माना जा रहा है कि ये दल इस बार भी बीजेपी के मिशन 400 में रोड़ा बन सकते हैं. आईए जानते हैं कि इस बार के सर्वे इन पार्टियों को कितनी सीटें जिता रहे हैं....

कांग्रेस: कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव में 52 सीटें हासिल की थीं. हालांकि, 2014 की तुलना में कांग्रेस के प्रदर्शन में काफी गिरावट आई थी. लेकिन पार्टी करीब 209 सीटों पर दूसरे और 99 सीटों पर तीसरे नंबर पर रही थी. कांग्रेस को 2019 में 19.7 प्रतिशत वोट मिले थे. इस बार कांग्रेस INDIA गठबंधन का नेतृत्व कर रही है. इसके तहत कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग पार्टियों के साथ गठबंधन में उम्मीदवार उतार रही है.  


Lok Sabha Election: 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के पांच सबसे बड़े सियासी 'दुश्‍मन' कौन?

क्या कह रहे इस बार के सर्वे: News 18 Opinion Poll के मुताबिक, कांग्रेस का प्रदर्शन 2019 की तुलना में और खराब हो सकता है.पार्टी इस बार 49 सीटें जीतती दिख रही है. हालांकि, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 105 सीटें मिलने का अनुमान है.

डीएमके: तमिलनाडु की सत्ताधारी डीएमके पार्टी तमिलनाडु में बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. 2019 में भी एमके स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके ने तमिलनाडु में बीजेपी को पैर पसारने का मौका नहीं दिया था. तब दक्षिण के इस राज्य में बीजेपी का खाता भी नहीं खुला था. इस बार भी माना जा रहा है कि बीजेपी के मिशन 400 में सबसे बड़ी रोड़ा है. 2019 में डीएमके ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी 23 सीट पर जीत हासिल की थी. 


Lok Sabha Election: 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के पांच सबसे बड़े सियासी 'दुश्‍मन' कौन?

क्या कह रहे इस बार के सर्वे: ABP Cvoter Opinion Poll के मुताबिक, तमिलनाडु की 39 सीटों में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को बंपर जीत मिलती दिख रही है. यहां की सभी सीटों पर इस गठबंधन की जीत हो सकती है. वहीं बीजेपी गठबंधन और एआईएडीएमके को एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है.

TMC: ममता बनर्जी की टीएमसी बंगाल में बीजेपी को कड़ी चुनौती देती दिख रही है. 2019 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी ने 22 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि 19 सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी. तब बीजेपी को 18 और कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिली थी. 


Lok Sabha Election: 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के पांच सबसे बड़े सियासी 'दुश्‍मन' कौन?

क्या कह रहे इस बार के सर्वे: ABP Cvoter Opinion Poll के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को इस बार भी 23 सीटें मिल सकती हैं. जबकि बीजेपी को 19 सीटें मिलने का अनुमान है.

YSRCP: आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं. सत्ताधारी YSRCP दक्षिण के इस राज्य में बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं. बीजेपी ने इस बार टीडीपी और पवन कल्याण की पार्टी के साथ गठबंधन किया है. 2019 की बात करें तो जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने 25 में 22 पर जीत हासिल की थी. जबकि 3 सीट पर पार्टी दो नंबर पर रही थी. 


Lok Sabha Election: 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के पांच सबसे बड़े सियासी 'दुश्‍मन' कौन?

क्या कह रहे इस बार के सर्वे: ABP Cvoter Opinion Poll के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की 25 सीटों में एनडीए को 20 और वाईएसआर कांग्रेस को 5 सीटें मिल सकती है. यहां इंडिया का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है.

शिवसेना (उद्धव गुट): शिवसेना ने 2019 में एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 18 सीटों पर जीत हासिल की थी. माना जा रहा है कि शिवसेना अपने गढ़ महाराष्ट्र में इस बार भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. हालांकि, उद्धव ठाकरे के लिए सियासी हालात 2019 जैसे नहीं हैं, क्योंकि पार्टी बगावत के बाद दो खेमों में बंट गई है. महाराष्ट्र का शिंदे खेमा एनडीए में है, जबकि उद्धव गुट INDIA गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ रहे हैं. 


Lok Sabha Election: 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के पांच सबसे बड़े सियासी 'दुश्‍मन' कौन?

क्या कह रहे इस बार के सर्वे: ABP Cvoter Opinion Poll के मुताबिक, सीटों के लिहाज से दूसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र में एनडीए को इंडिया गठबंधन कड़ी चुनौती देता दिख रहा है. यहां कि कुल 48 सीटों में से एनडीए को 28 सीटें मिल सकती है. वहीं  विपक्षी खेमे के खाते में 20 सीटें जा सकती है. वोट फीसदी देखें तो एनडीए को 43 फीसदी और इंडिया को 42 फीसदी वोट मिल सकते हैं. यहां एनडीए में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है. वहीं इंडिया में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार शामिल है.

6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और सामाजिक, राजनीतिक के साथ-साथ सांस्कृतिक मुद्दों पर लिख रहे हैं. एबीपी नेटवर्क के साथ इसी साल पारी का आगाज हुआ है, इससे पहले आज तक, दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में काम करने का अनुभव रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget