एक्सप्लोरर

Weather Update: राजधानी दिल्ली में फिलहाल ठंड से नहीं मिलेगी राहत, घना कोहरा छाए रहने का अनुमान

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है और ठंड बनी हुई. मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते भी इससे राहत मिलने का अनुमान नहीं है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हुई है. वहीं, राजधानी दिल्ली के तापमान में और गिरावट आ सकती है.

नई दिल्लीः भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से सुबह जारी किए गए अपडेट के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. वहीं अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सफदरजंग और दिल्ली के अंदरूनी इलाकों की विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज हुई है.

वहीं, बाहरी इलाके जैसे पालम की विजिबिलिटी पहले के मुकाबले बेहतर, एक हजार मीटर दर्ज हुई है. शीत लहर कायम है. साथ ही विंड स्पीड 16 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज हुई है जो कि नॉर्मल से कुछ अंक ज़्यादा है. डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार बाहर जाते समय सर को ढककर जाएं क्योंकि शीत लहर का स्वास्थ पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

पंजाब और हरियाणा में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि फिलहाल इस पूरे हफ्ते बारिश की कोई संभावना मौसम विभाग ने नहीं बताई है लेकिन 6 फरवरी को तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जताया गया है. इसका कारण है पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है जिसका सीधा असर दिल्ली और एनसीआर पर भी पड़ सकता है.

फिलहाल ठंड कम होने के नहीं कोई आसार

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर के साथ कंपकंपाने वाली ठंड बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड कम होने के कोई आसार नहीं हैं. शीत लहर के साथ तीव्र हवाओं की गति 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. साथ ही शाम में घना कोहरा रहने की आशंका है. फिलहाल आने वाले हफ्ते में बारिश का अनुमान नहीं बना है लेकिन फिर भी कोहरे और ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दिल्ली एनसीआर का 6 फरवरी से 10 का ताजा अपडेट जारी किया गया है.

6 फरवरी - न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, हल्के बादल छाए रहेंगे और सुबह के वक्त घना कोहरा हो सकता है.

7 फरवरी - न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. वहीं, अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं यानि 22 डिग्री सेल्सियस ही बना रहने का अनुमान है. सुबह के वक्त हल्का कोहरा रहने के साथ शीत लहर का असर रहेगा.

8 फरवरी - न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के वक्त दिल्ली के बाहरी इलाकों में हल्का और कुछ इलाकों में घना कोहरा रहने की आशंका है.

9 फरवरी- न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कुछ अंकों / डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. अनुमान जताया गया है कि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा,हल्का कोहरा रह सकता है. आसमान साफ रहेगा. सुबह के वक्त दिल्ली के बाहरी इलाकों में घना कोहरा और शीत लहर चल सकती है.

10 फरवरी - न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने अनुमान जताया गया है. आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के वक्त हल्का कोहरा हो सकता है.वहीं दिल्ली के बाहरी इलाकों घना कोहरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज से खुलेंगे 9वीं और 11वीं के स्कूल, कोरोना प्रोटोकाल का रखना होगा ध्यान

राकेश टिकैत ने आंदोलन लंबा चलाने का दिया नया फॉर्मूला: हर गांव से 1 ट्रैक्टर, 15 आदमी और 10 दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget