एक्सप्लोरर

दिल्ली में आज से खुलेंगे 9वीं और 11वीं के स्कूल, कोरोना प्रोटोकाल का रखना होगा ध्यान

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दस महीने तक स्कूल और कॉलेज बंद होने के बाद अब परीक्षाओं और प्रैक्टिकल की तैयारियों के लिए खोला जा रहा है.सिसोदिया ने कहा कि हर कक्षा में सामाजिक दूरी का पालन किया जाए, सैनिटाइजर की उपलब्धता हो, मास्क लगाना आवश्यक है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज से 9वीं और 11वीं के स्कूल खुल जाएंगे. हालांकि स्कूल और बच्चों के परिजनों को कोरोना प्रोटोकाल का ध्यान रखना होगा. 18 जनवरी से 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू करने के बाद शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने 9वीं और 11वीं के स्कूल खोलने का एलान किया था. स्‍कूल में प्रवेश के ल‍िए अभिभावकों की अनुमति भी ज़रूरी होगी. नवीं और ग्यारहवीं कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने के साथ ही दिल्ली में डिग्री, पॉलीटेक्निक और आईटीआई संस्थाओं को भी खोलने की घोषणा की गई है. अधिकारियों को कोरोना से सभी स्टूडेंट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है.

परीक्षाओं और प्रैक्टिकल की तैयारियों के लिए खोले जा रहे हैं स्कूल

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एलान करते हुए कहा कि दस महीने तक स्कूल और कॉलेज बंद होने के बाद अब परीक्षाओं और प्रैक्टिकल की तैयारियों के लिए खोला जा रहा है. इसलिए स्कूलों और कॉलेजों को दोबारा खोलने संबंधी पूरी व्यवस्था करना आवश्यक है. उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्कूलों और कॉलेजों में जाकर कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सिसोदिया ने दिए कोरोना से बचाव के निर्देश

सिसोदिया ने कहा कि हर कक्षा में सामाजिक दूरी का पालन किया जाए, सैनिटाइजर की उपलब्धता हो, मास्क लगाना आवश्यक है. सिसोदिया ने अधिकारियों को कोरोना से सभी स्टूडेंट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरे परिसर में सफाई के बेहतर इंतजाम का निर्देश दिया.

जल्द शुरू होगी नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया

वहीं, दिल्ली में नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विभिन्न प्राईवेट विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधन समिति के बीच एक बैठक हुई थी. इस बैठक के उपरांत दिल्ली सरकार द्वारा कहा गया था कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए नर्सरी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. प्राइवेट स्कूलों के साथ हुई बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए नर्सरी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी."

यह भी पढ़ें-

राकेश टिकैत ने आंदोलन लंबा चलाने का दिया नया फॉर्मूला: हर गांव से 1 ट्रैक्टर, 15 आदमी और 10 दिन

पीएम मोदी की भतीजी को नहीं मिला नगर निकाय चुनाव के लिए BJP का टिकट, जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget