एक्सप्लोरर

बैंक में पैसा जमा कराने पर भी चार्ज वसूलने का वायरल सच

सोशल मीडिया कह रहा है कि 20 जनवरी 2018 से बैंक से जुड़ी कोई भी सर्विस अगर आप लेते हैं तो बिना बताएं आपके अकाउंट से उस सर्विस के एवज में पैसे काट लिए जाएंगे. जानिए इस खबर का सच.

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर वायरल एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अब तक बैंक जो सेवाएं आपको मुफ्त में उपलब्ध करवाता है 20 जनवरी से उस हर सुविधा की कीमत चुकानी होगी. चाहे मोबाइल नंबर अपडेट करवाना हो या फिर नया पासवर्ड लेना हो, हर चीज के लिए बैंक आपसे पैसे वसूलेगा और वो भी जीएसटी के साथ. ये दावा बहुत ज्यादा चर्चा में है क्योंकि इसका असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है.

सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि 20 जनवरी 2018 से बैंक से जुड़ी कोई भी सर्विस अगर आप लेते हैं तो बिना बताएं आपके अकाउंट से उस सर्विस के एवज में पैसे काट लिए जाएंगे. यानी बैंक में पैसे रखना और निकलना दोनों मंहगा होने वाला है. कहा जा रहा है कि बैंक से जुड़े जितने भी चार्ज हैं वो बिना जीएसटी के लिखे हैं यानि जीएसटी लगने के बाद वो चार्ज और बढ़ जाएगा.

बैंक में पैसा जमा कराने पर भी चार्ज वसूलने का वायरल सच

सोशल मीडिया में दावा: इन सेवाओं पर चार्ज लगेगा

  • अपने खाते से अगर आप सेल्फ चेक के जरिए 50 हजार तक की राशि निकालते हैं तो हर ट्रांजैक्शन पर 10 रुपये चार्ज लगेगा
  • अगर आप अपने बचत खाते में 50,000 तक जमा करवाते हैं तो उसके लिए कोई चार्ज नहीं है लेकिन 50,000 से ज्यादा पैसे जमा करवाने पर हर हजार रुपये पर ढाई रुपये चार्ज किए जाएंगे.
  • पहले जो पासबुक आप बिना किसी चार्ज के अपडेट करवा लेते थे अब उसके लिए भी पैसे लगेंगे. वायरल मैसेज में लिखा है हर बार पासबुक अपडेट करवाने पर बैंक आपके अकाउंट से 10 रुपये काट लेगा.
  • अपने अकाउंट का हिसाब-किताब जानने के लिए आप जो अकाउंट स्टेटमेंट निकालते हैं उसके लिए अब आपको 25 रुपये चुकाने होंगे
  • अगर आप नए चेकबुक के लिए रिक्वेस्ट डालते हैं तो उसके लिए भी बैंक आपके अकाउंट से 25 रुपये काट लेगी
  • अगर आप बैंक से डिमांड ड्राफ्ट बनवाते हैं तो बैंक ड्राफ्ट बनाने के एवज में 25 रुपए लेगा.
  • बैंक में पहले जो चेक आप बिना किसी चार्ज के जमा कर आते थे वो नियम अब बदलने वाला है. दावा है कि हर चेक पर आपको 10 रुपये देने होंगे साथ ही स्पीड चेक क्लियरिंग चार्ज भी बैंक आपसे ही वसूलेगा
  • बैंक में संपर्क के लिए आपने जो पता और मोबाइल नंबर दिया है उसको अगर आप बदलवाते हैं तो 25 रुपये बतौर चार्ज भरने होंगे. और तो और केवाईसी अपडेट करवाने पर यानि की पैन और आधार नंबर अपडेट करवाने पर भी 25 रुपये लगेंगे.
  • दावा है अगर आप बिना बैंक जाए इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग करना चाहते हैं तो 25 रुपए और आपका पासवर्ड ब्लॉक हो गया है और आप उसे अनब्लॉक करवाना चाहते हैं तो 10 रुपए की पेमेंट करनी होगी.
  • दावे के मुताबिक चाहे मकान मालिक को किराया देना हो या घरवालों को पैसे भेजने हों इसके लिए आप NEFT, RTGS में इंटरनेट बैंकिंग के जरिए जो फंड ट्रांसफर करते हैं उसके लिए भी अलग से कीमत चुकानी होगी. अगर आप 2 लाख की सीमा तक जितना भी पैसा ट्रांसफर करेंगे आपको 25 रुपये चुकाने होंगे और 2 लाख से ज्यादा की राशि पर 50 रुपये चार्ज लगेगा.

इन दावों की एबीपी न्यूज ने बैंकिंग एक्सपर्ट और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के पूर्व निदेशक रह चुके एस सी सिन्हा से बात की तो उन्होनें बताया कि हर बैंक की अपनी-अपनी कॉस्ट होती है और बैंक अपने हिसाब से चार्ज तय करता है. विदेशी बैंकों का अलग चार्ज होता है. प्राइवेट और सरकारी बैंक का चार्ज अलग होता है और पब्लिक सेक्टर में भी अलग-अलग चार्ज होता है. रिजर्व बैंक चार्ज के लिए कोई गाइडलाइन नहीं देता और हर बैंक कॉस्ट के हिसाब से चार्ज तय करता है.

पड़ताल के बाद पता चला कि वायरल मैसेज में जिन सर्विस पर चार्ज वसूलने की बात की जा रही है वो प्रस्ताव बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर रखा है. बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट में देखने पर सर्विस चार्ज के कॉलम में एक डॉक्यूमेंट लिखा था कि ये चार्ज 20 जनवरी से लागू होने के लिए प्रस्तावित हैं. बैंक ऑफ इंडिया के प्रस्तावित सर्विस चार्ज की इस लिस्ट में वो तमाम सर्विस मौजूद थीं जिनका जिक्र वायरल मैसेज में किया गया था. बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक निदेशक बोर्ड की मंजूरी के बाद ही इस प्रस्ताव को सार्वजनिक किया गया है. रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के मुताबिक कुछ मामलों जैसे डेबिट कार्ड को छोड़कर बाकी मामलों में बैंक को सुविधाओं पर चार्ज तय करने की आजादी है

बैंक को अपनी सेवाओं पर चार्ज तय करने की नीति पर बैंक के निदेशक बोर्ड से मंजूरी लेनी होती है. और बैंक ऑफ इंडिया ने ये मंजूरी ले ली हैं लिहाजा ये बैंक 20 जनवरी से तमाम सेवाओं पर नए सर्विस चार्ज लागू कर देगा.

बैंक में पैसा जमा कराने पर भी चार्ज वसूलने का वायरल सच

एबीपी न्यूज की पड़ताल में सामने आया सच वायरल मैसेज में पासबुक अपडेट कराने से लेकर पता बदलवाने तक की सर्विस पर जो चार्ज वसूलने का दावा है वो बैंक ऑफ इंडिया ने प्रस्तावित किया है. बैंक ऑफ इंडिया 20 जनवरी से तमाम सेवाओं पर ग्राहकों से चार्ज वसूलेगा. सुविधाओं पर नए चार्ज का बाकी किसी भी दूसरे बैंक से कोई लेना-देना नहीं है. अभी आप अपने बैंक को जिस सुविधा पर जो चार्ज देते हैं वो बदस्तूर देते रहेंगे उसमें कोई बदलाव होने नहीं जा रहा है.

इसलिए हमारी पड़ताल में वायरल मैसेज में सुविधाओं पर जो चार्ज हैं वो सच साबित हुए हैं लेकिन ये सिर्फ बैंक ऑफ इंडिया के लिए हैं देश के किसी और बैंक के लिए नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget