एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: लॉकडाउन के चलते सब्जी किसानों की दुर्गति, सब्जियां फेंकने को मजबूर

लॉकडाउन के चलते सब्जी किसानों की दुर्गति हो रही है.किसान की सब्जियां अब खराब होने लगी हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश के सब्जी किसानों के बुरे दिन चल रहे हैं. खेतों में सब्जियां पक कर तैयार हैं मगर कोरोना के चलते आवागमन बंद होने से ये सब्जियां मंडी तक नहीं पहुंच पा रहीं और खेतों में लगे लगे ही सूख रही हैं. फल सब्जी और फूलों का नुकसान का अंदाजा लगाये तो पूरे प्रदेश में एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा किसानों को होना है.

सिहोर जिले के नई चंदेरी गांव अपनी बेहतरीन सब्जियों के लिये जाना जाता है. इस गांव के किसान संतोप मेवाड़ा हर साल अपने खेतों की सब्जी से सीजन में दो से ढाई लाख रुपये कमाते हैं मगर इस बार हालत ऐसी है कि वो अपने खेत में लगी ककडी, बैगन और टमाटर तोड़ ही नहीं रहे. उनका कहना है कि इन सब्जियों को तोड़ कर कहां ले जायेंगे लॉकडाउन के चलते सिहोर की सीमाएं सील हैं.

 संतोप मेवाड़ा के खेतों में लगे ताजे बैगन बड़े हो गये और पूरी फसल अब सूखने की कगार पर है उनको उम्मीद थी कि अच्छी आयी फसल इस बार फिर लाख रुपये का मुनाफा देकर जायेगी. सबसे बुरा हाल तो उन किसानों का है जिन्होंने टमाटर बो दिये थे. चंदेरी के पास ही पिपलिया मीडा गांव है. टमाटर बोेने वाले किसान भगवत सिहं बताते हैं कि टमाटर लगे लगे सूख रहे हैं. कभी हम इनको तोड़ने पर उतावले होते थे मगर अब तो इनकी तरफ देेखते भी नहीं. इसी गांव के भगवत सिहं कहते हैं की अब हम सब्जियां जानवरों को ही खिला पा रहे हैं.

पिछले कुछ सालों में मध्यप्रदेश में फूल सब्जी और फल उगाने वाले किसानों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. सब्जी का रकबा तेजी से बढ़ा है. और ये नगद फसल किसानों को संपन्न बना रही है मगर लॉकडाउन ने सारा गणित बिगाड़ दिया है. किसान अब अपने खेत की सब्जियां जानवरों को खिलने पर मजबूर हैं.

किसान नेता एमएस मेवाड़ा कहते हैं की इस बाए सब्जियां बहुत अच्छी आईं हैं उनको ऐसे सूखते देख दिल रोता है.  इस हालत में किसानों के पास अब सिवाय सरकार की मदद के सहारे रहने के कुछ नहीं है. मंडी बंद होने से सब्जियां तो मंदिर बंद होने से फल ओर फूल की बिक्री खत्म हो गयी है. पूरे पदेश में इस महामारी से करीब हजार करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें-

COVID 19: लॉकडाउन के दौरान हरियाणवी युवक ने मैक्सिकन प्रेमिका से रचाई शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget