एक्सप्लोरर

सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बने प्लान A, B, C, D... वर्टिकल ड्रिलिंग हुई शुरू

Uttarakhand Tunnel Rescue: उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा मार्ग पर बन रही सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था, जिससे 41 श्रमिक भीतर फंस गए थे. बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है.

Silkyara Tunnel Rescue Operation: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में 15 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कई विकल्पों पर काम हो रहा है. इनमें प्लान A,B,C और D शामिल हैं. विभिन्न एजेंसियों की ओर से बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है. 

क्षैतिज ड्रिलिंग के दौरान ऑगर मशीन का हिस्सा टूटकर फंसने से श्रमिकों के बाहर आने में इंतजार बढ़ गया है. अधिकारी इसकी सटीक भविष्यवाणी नहीं कर रहे हैं कि कब तक श्रमिकों को निकाल लिया जाएगा. 12  नवंबर को सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था जिससे इसमें काम कर रहे 41 श्रमिक उसमें फंस गए थे.  

क्या हैं प्लान A,B,C और D?

प्लान ए के मुताबिक, सुरंग में हॉरिजोंटल ड्रिलिंग की जानी थी. अब तक यही ड्रिलिंग की जा रही थी, जिसके काम में अमेरिकी ऑगर (बरमा) मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है था. ऑगर मशीन के ब्लेड शुक्रवार (24 नवंबर) की रात मलबे में फंस गए थे.

ऑगर मशीन के मलबे में फंसे हिस्सों को काटकर हटाने के लिए हैदराबाद से हवाई मार्ग के जरिए एक प्लाज्मा मशीन को लाया गया है, इस ड्रिलिंग से बचाव कार्य को आगे बढ़ाने के लिए मशीन को पूरी तरह से हटाना आवश्यक है. इसके बाद श्रमिकों को बाहर निकालने का मार्ग तैयार करने के लिए मलबे के शेष 10 या 12 मीटर हिस्से में में हाथ से ड्रिलिंग के जरिए पाइप डालने होंगे. 

प्लान बी वर्टिकल ड्रिलिंग

सिलक्यारा सुरंग में रविवार (26 नवंबर) को प्लान भी यानी वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू कर दी गई. इसमें सुरंग के ऊपर से खड़ी (लंबवत) ड्रिलिंग की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, हॉरिजोंटल ड्रिलिंग कर रही बरमा मशीन के टूटने के एक दिन बाद वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू की गई है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) के प्रबंध निदेशक महमूद अहमद ने रविवार को उत्तरकाशी में मीडिया को बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू कर दी गयी है और 15 मीटर का हिस्सा ड्रिल किया जा चुका है.

उन्होंने बताया कि अगर कोई अड़चन नहीं आई तो इस रास्ते से फंसे श्रमिकों तक पहुंचने में 100 घंटे लगेंगे. पहले अधिकारियों ने कहा था कि बचावकर्मियों को ऊपर से 86 मीटर तक ड्रिल करना होगा. 

प्लान सी बड़कोट छोर से खुदाई

प्लान सी के मुताबिक सिलक्यारा सुरंग में बड़कोट कस्बे की तरफ वाले छोर से भी खुदाई का काम चल रहा है. यहां करीब 500 मीटर की खुदाई करने के बाद अंदर फंसे श्रमिकों तक पहुंचा जा सकेगा. अभी 10 मीटर की खुदाई हुई है. इसलिए, यहां से खुदाई होने में 12 से 13 दिन लगने का अनुमान लगाया गया है.

प्लान डी क्या है?

प्लान डी के मुताबिक श्रैतिज और खड़ी ड्रिलिंग की जानी है. अभी यह शुरू नहीं हुई है. इस तरीके से ड्रिलिंग शुरू होने के बाद पूरा होने में 16 से 18 दिन का समय लग सकता है.

यह भी पढ़ें- आठ राज्य, 41 मजदूर और 15 दिन से जिंदगी की जद्दोजहद जारी, क्या मुश्किल आ गई कि टनल में फंसे मजदूरों को निकालने का काम अटक गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget