एक्सप्लोरर

Exclusive: प्रियंका गांधी करेंगी उत्तर प्रदेश का दौरा, बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस लगाएगी ट्रेनिंग कैंप

UP Election: सूत्रों ने बताया कि ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा, उपलब्धियां, चुनावी रणनीति, सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल, बीजेपी को अलग-अलग मुद्दों पर घेरने की ट्रेनिंग दी जाएगी.

Uttar Pradesh Election: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जल्दी उत्तर प्रदेश के व्यापक दौरे पर नजर आएंगी. सूत्रों के मुताबिक प्रियंका जल्द प्राथमिक तौर पर उत्तर प्रदेश समेत उन बाकी राज्यों का ज्यादा से ज्यादा दौरा करेंगी, जहां चुनाव होने वाले हैं. इस बीच कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कमर कस ली है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 5 अगस्त से 10 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के 75 जिलो में न्याय पंचायत अध्यक्षों, वार्ड और ग्राम अध्यक्षों की ट्रेनिंग के लिए 675 ट्रेनिंग कैंप लगाने वाली है.

ABP News को कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि इन ट्रेनिंग कैंपों में कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा, उपलब्धियां, चुनावी रणनीति, सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल, बीजेपी को अलग-अलग मुद्दों पर घेरने, योगी सरकार की नाकामी, भ्रष्टाचार और कोविड के कुप्रबंधन जैसे मुद्दों पर सभी को ट्रेनिंग दी जाएगी. आपको बता दें कि राज्य इकाई की बाकी समितियों की ट्रेनिंग पहले हीं हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक इन ट्रेनिंग के माध्यम से कांग्रेस अपने संभावित उम्मीदवारों को तैयार करेगी.

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

गौरतलब है कि अब तक चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के पास 1200 से अधिक आवेदन आ चुके हैं. अगले एक दो दिनों में ही कांग्रेस उत्तर प्रदेश के लिए अपनी प्रदेश चुनाव समिति का ऐलान कर देगी और फिर ये समिति और पार्टी की एक्सपर्ट टीम मिलकर उम्मीदवारों का चयन करेगी. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी इस बार प्रत्याशी चुनने में महिलाओं को खास प्राथमिकता देंगी और युवा महिलाओं को भी खास महत्व दिया जाएगा.

कांग्रेस इस बार अपने प्रत्याशी चुनने में इस बात का खास ध्यान रखेगी कि आखिर किन-किन लोगों की अपने-अपने क्षेत्रों में पकड़ अच्छी है. किस किस के यहां बूथ कमेटियां तैयार हैं, ग्राम सभा की बैठकें हुई हैं. ABP News को सूत्रों ने बताया कि फिलहाल 50 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम तकरीबन तय कर लिए हैं. ये मुख्यतः वो सीटें हैं जहां एक ही उम्मीदवार है.

इन पर रहेगा खास ध्यान

सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कांग्रेस इस बार ब्राह्मणों, दलितों, ओबीसी में शामिल निचली जातियों, निशाद समाज, पाल समुदाय, कर्मियों और मुस्लिम समुदाय पर खास ध्यान देगी. प्रियंका गांधी जल्दी ही उत्तर प्रदेश के लगातार दौरे पर होंगी और राहुल गांधी भी उत्तर प्रदेश में पूरा दमखम दिखाएंगे. कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी भी रायबरेली का दौरा कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी में एंबुलेंस कर्मियों पर सरकार की कार्रवाई से भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- 'ऐसी सरकार से भगवान बचाए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget