एक्सप्लोरर

दुश्मन का बनेगा काल, भारत को मिलेगी 'हवाई ढाल', प्रीडेटर ड्रोन की बिक्री के लिए अमेरिकी कांग्रेस ने दी मंजूरी, जानें इसकी खूबियां

US Predator Drone: अमेरिका और भारत के बीच 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन के लिए 2023 में 3 अरब डॉलर का समझौता हुआ था. इन ड्रोन्स को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना को दिया जाएगा.

Predator Drone: अमेरिका से भारत को मिलने वाले एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन का रास्ता साफ हो गया है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने प्रीडेटर ड्रोन बनाने वाली कंपनी 'जनरल अटॉमिक' को बताया है कि अमेरिकी कांग्रेस ने भारत को बेचे जाने वाले 31 एमक्यू-9बी ड्रोन के 'टीयर्ड रिव्यू' को पास कर दिया है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया है कि इस संबंध में अमेरिकी कांग्रेस की तरफ से अगले 24 घंटे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जनरल अटॉमिक' ने भी भारत सरकार को ड्रोन बिक्री के संबंध में बताया है. साथ ही भारत के सुरक्षा प्रतिष्ठानों को भी ड्रोन बिक्री की जानकारी दे दी गई है. अमेरिकी सूत्रों ने बताया है कि भारत सरकार ने भले ही इस संबंध में चुप्पी साधी हुई है, लेकिन गुरुवार (1 फरवरी) को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी होगा. पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाशिंगटन दौरे के समय भारत-अमेरिका के बीच 31 ड्रोन के लिए 3 अरब डॉलर की डील हुई थी.

तीन सेनाओं को सौपें जाएंगे ड्रोन? 

मिली जानकारी के मुताबिक, भारत को मिलने वाले 31 ड्रोन्स में से 15 भारतीय नौसेना कौ सौंपी जाएंगीं, जबकि भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना को आठ-आठ ड्रोन मिलने वाले हैं. भारतीय नौसेना पहले से ही तमिलनाडु के राजली एयरबेस से 2 प्रीडेटर ड्रोन ऑपरेट कर रही है, जिन्हें अमेरिका से लीज पर लिया गया है. नौसेना इसके जरिए ही अरब सागर और लाल सागर में निगरानी कर रही है, जहां हूती विद्रोहियों की मिसाइलें और सोमाली समुद्री लुटेरों से निपटना पड़ रहा है.

क्या है प्रीडेटर ड्रोन की खासियत?

  • प्रीडेटर ड्रोन 'अनमैन्ड एरियल व्हीकल' (यूएवी) है, यानी इसे रिमोटली ऑपरेट किया जाता है. आसान भाषा में कहें तो ये ड्रोन रिमोट के जरिए कंट्रोल होता है. 
  • एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन में मिसाइलों को तैनात किया जा सकता है, जिनके जरिए दुश्मन के टारगेट पर सटीकता से निशाना लगा सकते हैं. 
  • एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन के दो वेरिएंट हैं, जिनमें से एक SkyGuardian और दूसरा SeaGuardian है. 
  • भारतीय नौसेना एमक्यू-9बी SeaGuardian का इस्तेमाल 2020 से कर रही है. 
  • एमक्यू-9बी ड्रोन हवा में 35 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है, जिससे इसे लंबे समय तक निगरानी के लिए यूज किया जा सकता है.
  • प्रीडेटर ड्रोन 5,670 किलोग्रीम ढोने की क्षमता रखता है और इसकी फ्यूल कैपिसिटी 2721 किलोग्राम है. 
  • प्रीडेटर ड्रोन 40 हजार फीट की ऊंचाई तक ऑपरेट कर सकता है. ये 450 किलोग्राम के बमों को भी लेकर उड़ान भरने की काबिलियत रखता है. 
  • ये ड्रोन जमीन, समुद्री निगरानी, ​​एंटी-सबमरीन युद्ध, एंटी-सर्फेस वॉर, स्ट्राइक, इलेक्ट्रॉनिक वॉर के दौरान भी कारगर है. 
  • प्रीडेटर ड्रो ऑटोमैटिक टेक-ऑफ और लैंडिंग की भी काबिलियत रखता है और इसे रात-दिन दोनों में ऑपरेट किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: कैसे संमदर में चीन की नीदें उड़ा देगा MQ-9B ड्रोन, जानें कितना खतरनाक है अमेरिकी प्रीडेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget