एक्सप्लोरर

शमी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, अमरोहा वाले घर पहुंची कोलकाता पुलिस

मोहम्मद शमी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. कई लड़कियों से अवैध संबंध और मैच फिक्सिंग के आरोप लगाने वाली उनकी पत्नी हसीन जहां ने अब शमी की गिरफ्तारी की मांग की है.

कोलकाता/अमरोहा: पत्नी के गंभीर आरोपों से घिरे क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. कई लड़कियों से अवैध संबंध और मैच फिक्सिंग के आरोप लगाने वाली उनकी पत्नी हसीन जहां ने अब शमी की गिरफ्तारी की मांग की है. सोमवार को हसीन जहां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शमी और उनके परिवार को गिरफ्तार करने की मांग की. सोमवार को ही हसीन जहां का बयान अलीपुर कोर्ट में दर्ज कराया गया. कोलकाता पुलिस की एक टीम यूपी के अमरोहा में शमी के घर और आसपास लगातार पूछताछ कर रही है.

इससे पहले रविवार को पहली बार अलिशबा सामने आई, जिन पर हसीन जहां से उनके पति शमी से संबध होने के आरोप लगाए थे. अलिशबा ने माना कि शमी से उनकी दुबई में मुलाकात हुई थी लेकिन उन्होंने इसे बहुत ही सामान्य बताया. अलिश्बा ने खुद को शमी का फैन बताया है. उन्होंने पैसे के किसी लेन-देन की बात को भी झूठा करार दिया. अलिश्बा ने कहा था कि वह शमी की दोस्त हैं और व्यक्ति के रूप में उनकी काफी इज्जत करती हैं. अलिश्बा के मुताबिक, दुबई में उनकी बहन रहती है, इस वजह से वह वहां जाती रहती हैं.

इस पर हसीन जहां ने कहा कि अलिशबा के सामने से उनकी सच्चाई सामने आ चुकी है. वहीं सोमवार को अमरोहा में शमी के घर कोलकाता पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम एक बार फिर पहुंची. क्राइम ब्रांच की टीम ने शमी के रिश्तदार और आस पास के घरों की महिलाओ से लगभग एक से डेढ़ घंटे तक पूछताछ की लेकिन इस दौरान शमी के परिजन दूसरे दिन भी गांव या घर में कहीं नजर नहीं आये.

शमी के परिवार वाले घर से चले गए हैं. कोलकाता पुलिस ने गांव में हसीन फार्म हॉउस और शमी और उनके परिवार के नाम से खरीदी गई संपत्तियों का भी निरीक्षण किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget