एक्सप्लोरर

VIDEO: आग लगने के बाद चकरघिन्नी जैसा हो गया था MIG-29 प्लेन का हाल, देखें- आगरा में कैसे हुआ क्रैश

UP Agra MIG-29 Plane Crash : वायुसेना ने कहा, "मिग-29 विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान प्रणाली में आई खराबी की वजह से आगरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ."

UP Agra MIG-29 Plane Crash :  उत्तर प्रदेश (यूपी) के आगरा में सोमवार (चार नवंबर, 2024) को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का जो मिग-29 विमान क्रैश हुआ, उसका हाल आसमान में चकरघिन्नी (एक किस्म का पटाखा, जो गोल-गोल घूमता है) जैसा हो गया था. कथित तौर पर प्लेन में आई तकनीकी खराबी के बाद जब विमान नीचे गिरा तब वह गोल-गोल घूमने लगा था. हादसे के समय कुछ स्थानीय लोगों ने मौके पर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जो कि देर शाम को सामने आया और फिर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ.   

समाचार एजेंसी पीटीआई को अफसरों की ओर से बताया गया, "आईएएफ का मिग-29 लड़ाकू विमान रूटीन ट्रेनिंग उड़ान के दौरान ‘‘तकनीकी खराबी’’ की वजह से आगरा के पास खेत में दुर्घटना का शिकार हुआ. हादसे से पहले उसका पायलट विमान से सुरक्षित निकलने में सफल रहा और जमीन पर भी कोई भी हताहत नहीं हुआ. 

स्थानीयों की ओर से शूट की गई वीडियो क्लिप में विमान को सुनेगा गांव में जमीन पर गिरते हुए और आग की लपटों में घिरते हुए देखा गया. पायलट को पास के बहा गांव में पैराशूट से उतरते हुए देखा गया, जहां लोग उसकी मदद के लिए फौरन दौड़े. देखें, VIDEO:

आईएएफ की ओर से कहा गया, पायलट ने यह सुनिश्चित किया कि विमान के जमीन पर गिरने से जान-माल को कोई नुकसान न हो और फिर वह विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया. दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दे दिए गए हैं.

दुर्घटनास्थल के पास स्थित नौरंगपुर गांव में रहने वाले निशु पचौरी ने पीटीआई को बताया, ‘‘मैंने तेज आवाज सुनी और जब मैं अपने घर से बाहर निकलकर खेतों की ओर भागा तो मैंने आग की लपटें देखीं.’’ इस बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें दुर्घटनाग्रस्त विमान का ढांचा आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाई दिया और धुएं का गुब्बार उठ रहा था.

यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया में फटा लेवोटोबी ज्वालामुखी: 10 की गई जान, 4Km दूर तक धधकते लावा से मकानों को मोटा नुकसान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget