एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: आठवले बोले- UPA को लेकर संजय राउत के बयान से गिर सकती है गठबंधन सरकार

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दावा किया कि शिवसेना सांसद संजय राउत की हालिया एक टिप्पणी के कारण महाराष्ट्र सरकार अस्थिर हो सकती है. आठवले ने दावा किया कि राउत के बयान से कांग्रेस नाराज हो गई थी. कांग्रेस राज्य में शिवसेना नीत गठबंधन सरकार का हिस्सा है.

औरंगाबादः केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को दावा किया कि शिवसेना सांसद संजय राउत की हालिया एक टिप्पणी के कारण संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) नेतृत्व महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर कर सकता है.आठवले ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि राउत के बयान से कांग्रेस नाराज हो गई थी. कांग्रेस राज्य में शिवसेना नीत गठबंधन सरकार का हिस्सा है.

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते राउत ने कहा था कि बीजेपी विरोधी सभी पार्टियों को यूपीए में शामिल होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा था कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार यूपीए की अगुवाई करने के लिए सक्षम हैं. फिलहाल यूपीए की नेता कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी हैं.

कांग्रेस के वापस ले सकती है समर्थन- आठवले एनडीए के सहयोगी आठवले ने कहा, " राउत ने कहा कि शरद पवार को यूपीए की अगुवाई करनी चाहिए, जिससे कांग्रेस के नेतागण नाराज हो गए. नतीजतन कांग्रेस अपना समर्थन वापस ले सकती है और महाविकास अघाडी की सरकार गिर सकती है."आरपीआई (ए) नेता ने कहा, " हमारी इस सरकार को गिराने की कोई योजना नहीं है. लेकिन अगर सरकार गिरती है तो एनडीए निश्चित तौर पर राज्य में सरकार बनाएगा."

राउत की पत्नी को कथित धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, " ईडी एक सरकारी संगठन है, लेकिन स्वतंत्र है..सरकार का इरादा ईडी के जरिए किसी को परेशान करने का नहीं है."

किसानों के प्रदर्शन को पूरे देश का समर्थन नहीं अठावले ने दावा किया कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को पूरे देश का समर्थन हासिल नहीं है. उन्होंने कहा, " किसी कानून में संशोधन का प्रावधान है और यह किसानों से बातचीत के बाद किया जा सकता है. शरद पवार कई सालों तक सरकार में रहे हैं. उन्हें विपक्षी पार्टियों के नेताओं से बातचीत करनी चाहिए और जो संशोधन वे चाहते हैं, उनके बारे में सरकार को बताना चाहिए. सरकार उनकी बातों का स्वागत करेगी."

यह भी पढ़ें- किसान संगठनों और सरकार के बीच आज सातवें दौर की बैठक, दोहपर 2 बजे विज्ञान भवन में होगी वार्ता

अखिलेश यादव का केंद्र पर निशाना, कहा- बीजेपी की सरकार जाएगी तभी बचेगा लोकतंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget