एक्सप्लोरर

किसान संगठनों और सरकार के बीच आज सातवें दौर की बैठक, दोहपर 2 बजे विज्ञान भवन में होगी वार्ता

किसान अपनी मांग पर कायम हैं और उनका कहना है कि केंद्र को नए कृषि कानूनों को वापस लेना होगा, जबकि सरकार कह चुकी है कि कानून वापस लेना मुमकिन नहीं है.

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच आज सातवें दौर की बातचीत होगी. ये बैठक दोपहर 2 बजे विज्ञान भवन में होगी. हालांकि बातचीत से पहले दोनो ही पक्षों ने ये साफ कर दिया है कि वो अपने स्टैंड पर कायम है. ऐसे में आज की बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

किसान अपनी मांग पर कायम हैं और उनका कहना है कि केंद्र को नए कृषि कानूनों को वापस लेना होगा, जबकि सरकार कह चुकी है कि कानून वापस लेना मुमकिन नहीं है. मंगलवार को किसान संगठनों ने सरकार को ताजा पत्र लिखकर आज होने वाली वार्ता का न्योता स्वीकार करने की औपचारिक जानकारी दी. वहीं किसान संगठनों ने एक बार फिर कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने की अपनी मांग दोहराई.

संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार को याद दिलाया चार सूत्री एजेंडा संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार को अपना चार सूत्री एजेंडा याद दिलाया, जिसमें तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए अपनाए जाने वाली क्रियाविधि, सभी किसानों और कृषि वस्तुओं के लिए राष्ट्रीय किसान आयोग द्वारा सुझाए लाभदायक एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी देने की प्रक्रिया और प्रावधान, "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग अध्यादेश, 2020" में ऐसे संशोधन जो अध्यादेश के दंड प्रावधानों से किसानों को बाहर करने के लिए ज़रूरी हैं और किसानों के हितों की रक्षा के लिए 'विद्युत संशोधन विधेयक 2020' के मसौदे को वापस लेने की प्रक्रिया शामिल है.

पांच दिसंबर को हुई थी आखिरी बैठक पिछली औपचारिक बैठक पांच दिसंबर को हुई थी, जिसमें किसान संगठनों के नेताओं ने तीनों कानूनों को निरस्त करने की अपनी मुख्य मांग पर सरकार से हां या ना में स्पष्ट रूप से जवाब देने को कहा था. वार्ता बहाल करने के लिए किसान संगठनों के प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए अग्रवाल ने कहा कि सरकार भी एक स्पष्ट इरादे और खुले मन से सभी प्रासंगिक मुद्दों का एक तार्किक समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें:

आइसोलेशन सेंटर से भागने वाली महिला कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित, ट्रेन से गई थी आंध्र प्रदेश 

जैसलमेर के पूर्व शाही परिवार के वंशज ब्रजराज सिंह पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
BJP-शासित राज्यों में उपचुनावों पर Gen-Z प्रोटेस्ट का पड़ेगा असर? आज आ रहा रिजल्ट
BJP-शासित राज्यों में उपचुनावों पर Gen-Z प्रोटेस्ट का पड़ेगा असर? आज आ रहा रिजल्ट
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget