एक्सप्लोरर

आतंकवाद की तोड़ी कमर, नक्सल पर किया प्रहार... कौन हैं तपन कुमार डेका, जिन्हें दूसरी बार आईबी चीफ के पद पर मिला एक्सटेंशन

Tapas Kumar Deka: इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ तपन कुमार डेका के कार्यकाल को केंद्र सरकार ने दूसरी बार आगे बढ़ा दिया है. तपन कुमार डेका 1988 के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी है.

IB Chief Tapan Kumar Deka: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के प्रमुख तपन कुमार डेका के कार्यकाल को केंद्र सरकार ने एक बार फिर बढ़ा दिया है. यह दूसरी बार है जब आईबी चीफ के पद पर बैठे आईपीएस अधिकारी और आतंकवाद-रोधी विशेषज्ञ तपन कुमार डेका को एक्सटेंशन दिया गया है. केंद्र सरकार ने पिछले साल 30 जून, 2024 को तपन कुमार डेका के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया था, जिसे इस साल फिर से एक्सटेंड कर दिया गया है.

तपन कुमार डेका 1988 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने भारत के नॉर्थ ईस्ट इलाके में उग्रवाद से लड़ने और इंडियन मुजाहिदीन की कमर तोड़ने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. डेका पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो के लिए संयुक्त निदेशक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं. विशेष बात यह है कि भारत में इस्लामी चरमपंथ के खिलाफ डेका पिछले 20 सालों से लगातार अभियान चला रहे हैं.

इस्लामिक आतंकवाद से निपटने में हैं एक्सपर्ट

तपन कुमार डेका साल 1990 से उत्तर-पूर्वी इलाकों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्हें विद्रोह का विशेषज्ञ भी कहा जाता है. देश में आतंकियों और इस्लामिक कट्टरपंथियों से कैसे निपटने है, तपन कुमार डेका इस मामले में वह एक्टपर्ट हैं. उन्होंने इंडियन मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी समूह के खिलाफ कई अभियान चलाए और उनका नेतृत्व भी किया.

उल्लेखनीय है कि इंडियन मुजाहिदीन ने ही साल 2000 के दशक में पूरे देश में बम विस्फोटों को अंजाम दिया था और देश भर में तबाही मचाई हुई थी. 

संकटमोचक का दिया गया है नाम

अपने इंटेलिजेंस ब्यूरो के कार्यकाल के दौरान डेका ने मध्य भारत के छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में वामपंथी उग्रवादियों के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी. ये उग्रवादी अब छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले तक सीमित माओवादी हैं. इसके अलावा उन्होंने अमेरिका में भी अपनी सेवा दी है और भारत में पाकिस्तान प्रायोजित इंडियन मुजाहिदीन ग्रुप के खात्मे में मुख्य रूप से भूमिका निभाई.

डेका ने मुंबई में 26/11 आतंकी हमलों की जांच की और आतंकियों को कटघरे में खड़ा किया. तपन कुमार डेका ने आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशनों और अभियानों से देश की सुरक्षा में खास भूमिका निभाई है, इसलिए उन्हें संकटमोचक के रूप में भी जाना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget