एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: शरीयत के खिलाफ किसी भी कानून को बर्दाश्त नहीं करेगा मुसलमान...UCC पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद

Uniform Civil Code: जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने मौलाना अरशद मदनी की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता को लेकर अपना प्रस्ताव तैयार किया. इसमें समान नागरिक संहिता का विरोध किया गया है.

Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर तमाम संगठनों की तरफ से अपनी राय दी जा रही है. इसी क्रम में देश में मुसलमानों के बड़े संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने मौलाना अरशद मदनी की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई. इसमें कई मुद्दों पर असहमति जताई गई है और कहा गया है कि यूसीसी शरीयत के खिलाफ है. संगठन की तरफ से साफ किया गया है कि ऐसा कोई भी कानून जो शरीयत के खिलाफ हो, उसे मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा. मुसलमान कुछ भी बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन शरीयत के खिलाफ नहीं जा सकता है. 

कानूनी तरीके से लड़ने की तैयारी
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने यूसीसी को देश की एकता के लिए खतरा बताया है. जमीयत के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी यूसीसी के खिलाफ लोगों को सड़कों पर नहीं उतरने की अपील कर चुके हैं. कहा जा रहा है कि कानूनी तरीके से इस लड़ाई को लड़ने की तैयारी हो रही है. जमीयत की तरफ से यूसीसी पर सभी जिम्मेदार लोगों और संगठनों से आगे आने की अपील भी की गई है. 

किसी भी हाल में नहीं हो सकता संशोधन
जमीयत ने यूसीसी पर अपनी राय रखते हुए कहा कि ये भारतीय संविधान में मिली धर्म के पालन करने की आजादी के खिलाफ है. ये लोगों से उनकी धार्मिक आजादी को छीनता है. संगठन ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ कुरान और सुन्नत से बना हुआ है, इसीलिए इसमें कयामत तक संशोधन नहीं किया जा सकता है. 

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दिया मसौदा
देश में मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर अपनी आपत्ति संबंधी मसौदा बनाकर लॉ कमीशन को भेज दिया. बोर्ड के प्रवक्ता कासिम रसूल इलियास ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि बोर्ड की कार्यसमिति ने बीती 27 जून को यूसीसी को लेकर तैयार किए मसौदे को मंजूरी दी थी, जिसे आनलाइन माध्यम से हुई बोर्ड की साधारण सभा में विचार के लिए पेश किया गया.

बता दें कि लॉ कमीशन ने यूसीसी पर तमाम पक्षकारों और हितधारकों को अपनी आपत्तियां दाखिल करने के वक्त दिया है. हालांकि बोर्ड ने इसे छह महीने तक बढ़ाने की गुजारिश की थी.  विधि आयोग ने पिछली 14 जून को यूसीसी को लेकर सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू की थी, जिन्हें आगामी 14 जुलाई तक आयोग के सामने दाखिल किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें - NCP Meeting: दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे शरद पवार, समर्थन में लगे पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget