एक्सप्लोरर

NCP Meeting: दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे शरद पवार, समर्थन में लगे पोस्टर

NCP Meeting: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए शरद पवार दिल्ली पहुंच रहे हैं, उनके आने से पहले दिल्ली में पोस्टर लगाए गए हैं. वहीं उनके समर्थक भी जुट रहे हैं.

NCP Meeting: महाराष्ट्र की राजनीति मची उथल-पुथल के बीच एनसीपी चीफ शरद पवार दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां वो पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए पहुंच रहे हैं. जहां आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है. इससे पहले उनके भतीजे अजित पवार को एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया और शरद पवार को इस पद से हटाने की बात सामने आई. दोनों ही धड़ों ने अपनी-अपनी बैठक बुलाई, जिसमें भतीजे अजित पवार चाचा पर भारी पड़ते दिखे. शरद पवार के दिल्ली दौरे से पहले उनके समर्थन में प्रदर्शन भी हो रहे हैं. पवार समर्थक लगातार नारेबाजी कर रहे हैं कि वो उनके साथ खड़े हैं. 

दिल्ली में भी लगे पोस्टर
शरद पवार के दिल्ली रवाना होने से पहले उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए. दिल्ली में NCP प्रमुख शरद पवार के आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर में लिखा गया है, "सच और झूठ की लड़ाई में पूरा देश शरद पवार साहेब के साथ है और भारत देश का इतिहास है कि इसने कभी धोखा देने वाले को माफ नहीं किया." इससे पहले मुंबई में भी इसी तरह के पोस्टर देखे गए. 

शरद पवार के खेमे में कम विधायक
एनसीपी में दो फाड़ होने के बाद अजित पवार और उनके चाचा शरद पवार की तरफ से विधायकों की बैठक बुलाई गई. अजित पवार की तरफ से बुलाई गई बैठक में कुल 32 विधायक शामिल हुए, जबकि शरद पवार की बैठक में महज 18 विधायक ही पहुंचे. कुछ विधायकों ने अब तक अपना रुख साफ नहीं किया है. महाराष्ट्र में एनसीपी के कुल 53 विधायक हैं. 

मंच पर लगाई गई शरद पवार की तस्वीर
एनसीपी में मचे बवाल के बीच एक तस्वीर ऐसी भी दिखी, जिसमें अजित पवार गुट की बैठक में शरद पवार की फोटो लगी नजर आई. इस तस्वीर को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जो लोग उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं वो जानते हैं कि उनके पास कुछ और नहीं है. पवार ने बीजेपी के साथ जाने को लेकर अपने भतीजे अजित पवार की आलोचना की और इस बात का उल्लेख किया कि उनकी पार्टी से जुड़े इस घटनाक्रम से कुछ दिनों पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनसीपी को भ्रष्ट पार्टी बताया था.  अजित पवार गुट की तरफ से एनसीपी के चुनाव चिन्ह पर दावा करने के लिए चुनाव आयोग का रुख किए जाने पर शरद पवार ने कहा कि वह किसी को भी पार्टी का चुनाव चिन्ह छीनने नहीं देंगे.  

ये भी पढ़ें: Khalistan Protest: भारत के खिलाफ नई साजिश! कनाडा के बाद लंदन में भी खालिस्तान समर्थकों की रैली, भारतीय डिप्लोमेट टारगेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget