एक्सप्लोरर

कांग्रेस, एनसीपी न टूटे इसलिए महाराष्ट्र में किया बीजेपी का समर्थन: उद्धव ठाकरे

ठाकरे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देकर कोई गलती नहीं की, लेकिन उन्हें धोखा मिला.

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि अगर उनकी पार्टी ने 2014 में महाराष्ट्र में सरकार गठन में बीजेपी का समर्थन न किया होता तो बीजेपी विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी को तोड़कर सरकार बना लेती. ठाकरे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देकर कोई गलती नहीं की, लेकिन उन्हें धोखा मिला. उन्होंने कहा कि बीजेपी यूपीए गठबंधन पर भ्रष्टाचार के आरोपों के आधार पर सत्ता में आई, लेकिन वह कोई भी आरोप साबित नहीं कर पाई.

ठाकरे ने कहा, अगर हमने सरकार में भागीदारी नहीं की होती तो बीजेपी जिस तरह हर संभावित माध्यमों का इस्तेमाल कर राज्यों को जीतती जा रही है. जैसे इसने त्रिपुरा में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को तोड़ दिया, उसी तरह यह महाराष्ट्र में सत्ता में आने के लिए कांग्रेस और एनसीपी को तोड़ देती. उन्होंने शिवसेना के मुखपत्र सामना में इंटरव्यू के दूसरे हिस्से में कहा, ऐसा होने देने की जगह मैंने अपने लोगों को सरकार में काम करने का अनुभव लेने की अनुमति दी.

शिवसेना नेता ने जानना चाहा कि 2जी घोटाले का क्या हुआ जिसकी चर्चा न सिर्फ देश में, बल्कि दुनिया में हुई थी. उन्होंने कहा, उस समय (जब घोटाला सामने आया) देश की छवि इतने निम्न स्तर पर पहुंच गई थी कि ऐसा लगता था कि भारत जैसा भ्रष्ट कोई और देश नहीं है.

शिवसेना अध्यक्ष ने कहा, परिणाम यह हुआ कि सरकार बदल गई, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों में कुछ नहीं हुआ. यहां तक कि आज भी, आप (बीजेपी) करीब 60 साल के भ्रष्टाचार की बात करते हैं, लेकिन अब तक कुछ भी साबित नहीं हुआ है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो इसे साबित कीजिए. अपने हाथों में कमल उठाए दूसरों पर कीचड़ उछालकर भागना अनुचित है.

ठाकरे ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि आजकल जब कोई काम करता है तो उसे भ्रष्ट करार दे दिया जाता है और आगर कोई काम नहीं करता है तो उसे अक्षम करार दे दिया जाता है. यह पूछे जाने पर कि उन्हें महाराष्ट्र में चार साल तक सत्ता में रहने से क्या मिला, ठाकरे ने कहा कि सरकार में शिवसेना के मंत्रियों को प्रशासनिक कार्य का अनुभव मिला.

ठाकरे ने कहा, एक तरह से यह सरकार चलाने का अभ्यास है. क्या किया जाना चाहिए, क्या नहीं किया जाना चाहिए. इसके साथ ही यह भी कि योजनाओं को किस तरह क्रियान्वित किया जाना चाहिए. यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल अपने गृह राज्य गुजरात की चिंता करते हैं, ठाकरे ने उन पर हमला करते हुए कहा कि उनका ध्यान सिर्फ विदेश यात्राओं पर रहता है.

ठाकरे ने कहा, सत्ता (शिवसेना के हाथों में) आएगी जब लोग ऐसा फैसला करेंगे. लोग अब तक सभी अन्य दलों को देख चुके हैं, लेकिन उन्होंने केवल शिवसेना को ही सत्ता में नहीं देखा है. इसीलिए मैंने अपने लोगों को सत्ता में रहने का अनुभव लेने दिया. इंटरव्यू के पहले हिस्से में ठाकरे ने देश में भीड़ द्वारा लोगों की पीट-पीटकर की जा रही हत्याओं के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर हमला बोला और कहा कि देश में महिलाओं से ज्यादा गाय सुरक्षित हैं.

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नाम पर हमला बोलते हुए कहा, हम सरकार का हिस्सा हैं, लेकिन यदि कुछ गलत होता है तो हम निश्चित तौर पर इस बारे में बात करेंगे. हम भारतीय जनता के मित्र हैं, न कि किसी पार्टी के.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget