एक्सप्लोरर

Operation Dost: तुर्किए में पूरा काम निपटाकर लौटी NDRF की टीम, जानें कैसा रहा 'ऑपरेशन दोस्त'

NDRF Team Returns From Turkiye: तुर्किए में राहत-बचाव अभियान के थमने की घोषणा होने के बाद एनडीआरएफ की आखिरी टीम वापस लौट आई है.

Indian Army Operation Dost in Turkey Earthqauke: तुर्किए में भारतीय सेना के ऑपरेशन दोस्त (Operation Dost) के तहत भूकंप पीड़ितों के लिए राहत-बचाव अभियान में जुटी राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की आखिरी टीम वापस भारत आ गई है. समाचार एजेंसी एएनआई ने रविवार (19 फरवरी) को यह जानकारी दी. 

शनिवार (18 फरवरी) को टर्किश डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट प्रेसीडेंसी (AFAD) ने राहत-बचाव अभियान के खत्म होने की घोषणा की थी, जिसके बाद एनडीआरएफ का आखिरी दल भारत वापस लौटा. 

151 जवानों की तीन टीमों ने दिया बचाव अभियान को अंजाम

भारत के 'ऑपरेशन दोस्त' के तहत एनडीआरएफ की 151 जवानों की तीन टीमों और डॉग स्क्वायड ने तुर्किए में विस्तार से खोज और राहत-बचाव अभियान में हिस्सा लिया था. एनडीआरएफ की टीमों ने नूरदागी और अंतक्या में 35 जगहों पर पीड़ितों की मदद की और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसे बारे में ट्वीट कर जानकारी दी.

टर्किश डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट प्रेसीडेंसी ने क्या कहा?

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, टर्किश डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट प्रेसीडेंसी ने शनिवार (18 फरवरी) को कहा कि तुर्किए और सीरिया में इस महीने के विनाशकारी भूकंप के लगभग दो हफ्ते बाद ज्यादातर प्रांतों में खोज और बचाव अभियान समाप्त हो गया है. एएफएडी प्रमुख यूनिस सेजर ने पत्रकारों से कहा, ''भूकंप की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 40,642 हो गई है और ज्यादातर प्रांतों में मलबे में दबे लोगों की तलाश और बचाव का काम खत्म हो गया है.'' उन्होंने कहा, ''हमें विश्वास है कि कल रात तक हम खोज और बचाव अभियान खत्म कर देंगे.''

तुर्किए में कैसा रहा भारत का ऑपरेशन दोस्त?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के कारण 45,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और दस लाख से ज्यादा लोग बेघर हुए. इस संकट के समय तुर्किए और सीरिया में सबसे पहले मदद पहुंचाने वालों में भारत शामिल था. भारत ने दोनों देशों में पीड़ितों की मदद के लिए ऑपरेशन दोस्त चलाया. भारत ने तुर्किए और सीरिया में भारी मात्रा में राहत-सामग्री भेजी और मोबाइल अस्पताल चलाया. तुर्किए और सीरिया के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में भारतीय सेना के ढाई सौ जवानों को तैनात किया गया. 

भारत ने भेजा था 135 टन सामान

विशेष प्रकार से प्रशिक्षित और आत्मनिर्भर एनडीआरएफ की 150 लोगों की टीमें डॉग स्क्वॉयड, विशेष वाहनों और अन्य आपूर्तियों के साथ तुर्किए पहुंची थीं. करीब 135 टन वजन में विशेष उपकरण और राहत सामग्री तुर्किए पहुंचाई गई थी. सीरिया में पोर्टेबल ईसीजी मशीन, पेशेंट मॉनीटर और अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाओं समेत आपातकालीन दवाएं और उपकरण भेजे गए थे. एनडीआरएफ की टीमों ने गजियांटेप में बचाव अभियान में हिस्सा लिया जबकि मेडिकल टीम ने इस्केंडरन में फील्ड अस्पताल लगाए.

तुर्किए के इस्केंडरन और हैटे में भारतीय सेना ने फील्ड अस्पताल के जरिये मेडिकल, सर्जिकल और इमरजेंसी वॉर्ड चलाकर काम किया. इसी के साथ एक्स-रे लैब और मेडिकल स्टोर भी लगाया गया था.

यह भी पढ़ें- Telangana Election 2023: YSRTP चीफ का विवादित बयान, "तेलंगाना भारत का अफगानिस्तान है, केसीआर इसका तालिबान"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget