एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

1. कल जीएसटी काउंसिल की बैठक है. इसमें छोटे व्यापारियों को राहत मिलने की संभावना है. 1.5 करोड़ रुपये तक टर्नओवर वाले व्यापारियों को हर महीने रिटर्न भरने की जगह आगे से 3 महीने में रिटर्न भरने की सुविधा मिल सकती है. एबीपी न्यूज से जीएसटी जीओएम के चेयरमैन सुशील मोदी ने कहा कि कंपाउडिंग स्कीम के तहत 1 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली व्यापारियों को एक फीसदी टैक्स के दायरे में लाने की मांग करेंगे. फिलहाल 75 लाख टर्नओवर तक व्यापारियों को 1 फीसदी टैक्स देना होता है.http://bit.ly/1fcgxGN 2. अर्थव्यवस्था पर पीएम नरेंद्र मोदी की सफाई के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा, 'पीएम मोदी को अब बहाने बनाने बंद कर देना चाहिए और अपने तीन साल के कार्यकाल को फेल मान लेना चाहिए.' उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी को अब रोजगार और किसानों के लिए कुछ करना चाहिए.' http://bit.ly/2xUdLcF वहीं पीएम मोदी के आर्थिक विश्लेषण को सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने 'जुमलानोमिक्स' बताया.http://bit.ly/2xjSUek 3. पूर्व वित्त मंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब दिया है. यशवंत सिन्हा ने कहा है कि मैं शल्य नहीं भीष्म हूं, भीष्म तो नहीं बोले थे लेकिन मैं बोलूंगा और अर्थव्यवस्था का चीरहरण नहीं होने दूंगा.  कल पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाने वालों को निराशावादी बताते हुए शल्य से उनकी तुलना की थी. http://bit.ly/2yKIg1k उधर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि आर्थिक सुधारों की जिस प्रक्रिया से वे जुड़े हुए थे वह अब भी अधूरी है. देश की सामाजिक व आर्थिक नीति के नये डिजाइन के लिए नई सोच की जरूरत है. http://bit.ly/2fUr1XH 4. गुजरात हाईकोर्ट से नरेंद्र मोदी को बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने साल 2002 के गुलबर्गा सोसाइटी दंगा केस में नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दे दी है. कोर्ट ने इस मामले में जाकिया जाफरी की याचिका खारिज कर दी है. दिसम्बर 2013 में गुजरात दंगों के मामले में अहमदाबाद कोर्ट से नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट मिल गई थी. निचली अदालत की ओर से क्लीन चिट दिए जाने के खिलाफ जाकिया जाफरी ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.  http://bit.ly/2hSdZe4 5.  रेल होटल घोटाले मामले में सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से आज करीब सात घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ से पहले लालू ने कहा कि सच और गुलाब हमेशा कांटों से घिरे रहते हैं. गौरतलब है कि सीबीआई ने 26 सितंबर को राजद प्रमुख और उनके बेटे तेजस्वी यादव को इस मामले में ताजा समन जारी किया था. जांच एजेंसी ने दोनों को पांच और छह अक्टूबर को मुख्यालय में पेश होने को कहा था. http://bit.ly/2fUmEMp अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
SIR पर बवाल के बीच फॉर्म 6 में क्या बदला, अभी क्या है स्थिति? EC के फैसले के मायने समझें
SIR पर बवाल के बीच फॉर्म 6 में क्या बदला, अभी क्या है स्थिति? EC के फैसले के मायने समझें
NEET-PG में दाखिले की बदल सकती है व्यवस्था, एक्सपर्ट कमिटी ने दिए ये सुझाव
NEET-PG में दाखिले की बदल सकती है व्यवस्था, एक्सपर्ट कमिटी ने दिए ये सुझाव
'अमेरिका में ईरान ने की रिजीम चेंज', अभिषेक मनु सिंघवी ने हंसते हुए क्या इशारा किया?
'अमेरिका में ईरान ने की रिजीम चेंज', अभिषेक मनु सिंघवी ने हंसते हुए क्या इशारा किया?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल? शाहरुख-प्रभास को लेकर कह दी ये बात
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल?
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget