एक्सप्लोरर

'इस्लाम हिंदुओं पर हमले का समर्थन नहीं करता है', बांग्लादेश में दहशत के माहौल पर बोले TMC के विधायक रफीकुर रहमान

तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री सबीना यास्मीन ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अल्पसंख्यक अधिकारों के मुद्दे पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक रफीकुर रहमान ने मंगलवार (3 दिसंबर, 2024) को पश्चिम बंगाल विधानसभा में कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, इस्लाम उसका समर्थन नहीं करता है.

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के सत्ता से हटने के बाद से हिंदुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की कई घटनाएं हुई हैं. पड़ोसी देश बांग्लादेश में अत्याचारों को रोकने की वकालत करते हुए रहमान ने कहा कि केंद्र को स्थिति से निपटने के लिए कानूनी सहारा लेना चाहिए.

उत्तर 24 परगना जिले के अमडांगा से विधायक रहमान ने संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को वापस लेने का आग्रह करने वाले प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए विधानसभा में कहा, 'बांग्लादेश में जो हो रहा है, इस्लाम उसका समर्थन नहीं करता है.' वहीं, तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री सबीना यास्मीन ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अल्पसंख्यक अधिकारों के मुद्दे पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि बीजेपी बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचारों का विरोध कर रही है।. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी को दोहरी’’ नीति नहीं अपनानी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बरकरार रखा जाए.

 न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों और भारतीय तिरंगे के अपमान की खबरों के बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के पोस्टर पश्चिम बंगाल में सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें उनकी तस्वीर के पास अपमानजनक शब्द लिखे हुए हैं. ये पोस्टर कथित तौर पर सिलीगुड़ी नगर निगम भवन और उत्तर बंगाल के व्यस्त शहर के अन्य हिस्सों के पास देखे गए. इसके बाद इसकी तस्वीरें तुरंत सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गईं. हालांकि पीटीआई का कहना है कि वह स्वतंत्र रूप से इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका.

जिले के एक अधिकारी ने कहा कि पोस्टरों की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारी ने कहा, 'हम इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या किसी अन्य देश के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश वाले ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं. अगर हमें कुछ मिलता है, तो प्रशासन उन्हें हटाने के लिए उचित कार्रवाई करेगा.'

यह भी पढ़ें:-
काली पगड़ी, क्रीम कलर की जैकेट, सफेद दाढ़ी... बस 5 कदम चला और तान दी पिस्‍टल, गोल्‍डन टैंपल गोलीकांड की LIVE कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
'वंदे मातरम' का अपमान किया तो होगी कानूनी कार्रवाई? नए बिल पर मौलाना सैफ अब्बास बोले- 'जबरदस्ती संविधान के खिलाफ'
'वंदे मातरम' का अपमान किया तो होगी कानूनी कार्रवाई? नए बिल पर मौलाना सैफ अब्बास बोले- 'जबरदस्ती संविधान के खिलाफ'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget