एक्सप्लोरर

काली पगड़ी, क्रीम कलर की जैकेट, सफेद दाढ़ी... बस 5 कदम चला और तान दी पिस्‍टल, गोल्‍डन टैंपल गोलीकांड की LIVE कहानी

शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर 4 दिसंबर की सुबह नारायण सिंह चौरा नाम के एक व्यक्ति ने गोली चला दी. सुखबीर सिंह बादल मंदिर के बाहर सेवादार के तौर पर सेवा दे रहे थे.

दिन- बुधवार, तारीख- 4 दिसंबर, 2024, जगह- स्वर्ण मंदिर (अमृतसर). तनखैया (धार्मिक कदाचार के लिए दोषी) की सजा काट रहे सुखबीर सिंह बादल गोल्डन टेंपल के बाहर सेवादार के रूप में सेवा दे रहे हैं. एक आदमी स्वर्ण मंदिर के दरवाजे पर खड़ा सेवादार दर्शन के लिए आने वाले लोगों का स्वागत कर रहा है और उसी के एकदम पीछे सुखबीर सिंह बादल व्हीलचेयर पर बैठे सेवा दे रहे हैं. पहले एक शख्स मंदिर में एंटर होता है, फिर दूसरा शख्स और जैसे ही तीसरा शख्स दबे पांव पांच कदम मंदिर की तरफ चलता है और जैकेट की जेब से पिस्टल निकालकर सुखबीर सिंह बादल की तरफ तानकर चलाने की कोशिश करता है, तभी उसे सेवादार दबोच लेते हैं और हंगामा मच जाता है.

हमले के वीडियो में देखा जा सकता है कि आम दिनों की तरह स्वर्ण मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ है और लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं. एक शख्स काली पगड़ी, क्रीम कलर की जैकेट और काले कलर की पेंट पहने मंदिर की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा है. सुखबीर सिंह बादल नीले कपड़ों में, काली पगड़ी और गले में सफेद पटका पहने दिख रहे हैं. हाथ में भाला है और गले में एक तख्ती भी है.

हमलावर धीरे-धीरे चार कदम मंदिर की तरफ बढ़ता है और उसे देखकर किसी को भी ऐसा नहीं लगा कि वह हमले का इरादा लेकर आया है. इस समय तक सुखबीर सिंह बादल सेवा करने में व्यस्त हैं, लेकिन जैसे ही हमलावर पांचवा कदम रखता है और जैकेट की जेब में हाथ ड़ालकर पिस्टल निकालता है तो सब चौंक जाते हैं. पिस्टल देखकर जैसे ही दूसरा सेवादार हमलावर की तरफ बढ़ता है और उसके साथ दूसरे लोग भी आकर उसको दबोचते हैं, तब सुखबीर सिंह बादल को पता चलता है कि ये उन पर हमले की कोशिश थी और हंगामे की वजह से वह थोड़े घबरा भी जाते हैं.

सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले का नाम नारायण सिंह बादल चौरा बताया गया है और उसको पुलिस कस्टडी में दे दिया गया है. हमले की खबर सुनते ही सुखबीर सिंह की पत्नी और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल भी स्वर्ण मंदिर पहुंचीं. अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरपीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस अधिकारी रिशपाल सिंह, जसबीर और परमिंदर सिंह हमले को विफल करने में कामयाब रहे. उन्होंने बताया कि नारायण सिंह चौरा का क्रिमिनल रिकॉर्ड है और मामला दर्ज कर हर एंगल से मामले की जांच की जाएगी. 

यह भी पढ़ें:-
सुखबीर सिंह बादल पर हमला: ईशनिंदा, बेअदबी, सजा और पिस्‍टल से अटैक की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Noida Software Engineer Death:- इंजीनियर Yuvraj की मौत के मामले में बड़ा एक्शन |
Rajasthan News: Jaipur-Delhi Highway पर केमिकल टैंकर ब्लास्ट | breaking | Rajasthan | ABP
Breaking News: Jammu-Kashmir में आतंकियों से मुठभेड़, Kishtwar में हाई अलर्ट | ABP News |Indian Army
Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड
गलत अकाउंट में चला गया UPI का पैसा, ऐसे होगा वापस
गलत अकाउंट में चला गया UPI का पैसा, ऐसे होगा वापस
Pasta Origin: इस देश ने किया था पास्ता का ईजाद, जानें क्या है इसके आविष्कार की पीछे की कहानी?
इस देश ने किया था पास्ता का ईजाद, जानें क्या है इसके आविष्कार की पीछे की कहानी?
ये है सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी, IAS-IPS से कितनी ज्यादा होती है तनख्वाह?
ये है सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी, IAS-IPS से कितनी ज्यादा होती है तनख्वाह?
Embed widget