एयरो इंडिया शो के लिए बेंगलुरु पहुंचे तीन राफेल जंगी विमान
अधिकारी के मुताबिक राफेल जंगी जेट 20 फरवरी से शुरू हो रहे एशिया के प्रमुख एयर शो के पांच दिवसीय संस्करण के लिए बृहस्पतिवार को अभ्यास में हिस्सा लेंगे.

नई दिल्ली: राफेल सौदे पर चल रहे राजनीतिक तूफान के बीच फ्रांस में बने तीन जंगी जेट विमान 20 फरवरी से शुरु हो रहे एयरो इंडिया शो 2019 में हिस्सा लेने के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं. एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि राफेल जंगी जेट विमान येलहंका वायु सेना स्टेशन पर उतरे.
ये विमान उसी दिन पहुंचे हैं जिस दिन इस विषय पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट संसद में पेश की गयी है. अधिकारी के मुताबिक राफेल जंगी जेट 20 फरवरी से शुरू हो रहे एशिया के प्रमुख एयर शो के पांच दिवसीय संस्करण के लिए बृहस्पतिवार को अभ्यास में हिस्सा लेंगे.
खबरों के मुताबिक दो लड़ाकू विमान उड़ान में हिस्सा लेंगे जबकि तीसरा वहां खड़ा रहेगा.
कैग रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि 36 विमान खरीदने के लिए एनडीए द्वारा किया गया सौदा यूपीए के 2007 के सौदे से 2.86 फीसद सस्ता है.
आज क्या हुआ संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में बुधवार को पेश कैग (सीएजी) की रिपोर्ट के अनुसार, एनडीए सरकार के तहत हुआ राफेल सौदा पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के दौरान इस सौदे पर हुई वार्ता पेशकश की तुलना में 2.86 प्रतिशत सस्ता है. हालांकि, रिपोर्ट में विमान के दाम नहीं बताए गए हैं. विपक्षी पार्टियां राफेल की कीमत बताए जाने की मांग कर रही थी.
कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने रिपोर्ट को खारिज कर दिया है. वहीं सरकार ने विपक्षी पार्टियों का झूठ बेनकाब करने का दावा किया. कैग की रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अरुण जेटली ने कहा,‘‘ सत्यमेव जयते.. सत्य की हमेशा जीत होती है. राफेल मुद्दे पर कैग की रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि की है. ’’
नीरज कुंदन को NSUI का अध्यक्ष बनाया गया
16वीं लोकसभाः तय समय के मुकाबले 728 घण्टे ज्यादा काम हुआ, जानें ऐसे ही बड़े आंकड़े
कल पूरे हो रहे हैं दिल्ली की केजरीवाल सरकार के 4 साल, जानें कैसा रहा सफर
Source: IOCL

























