एक्सप्लोरर

Karnataka Assembly Case: कर्नाटक विधानसभा के बाहर पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी मामले में तीन गिरफ्तार

Karnataka Assembly Slogan Case: कर्नाटक से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन की जीत के बाद कथित तौर पर विधानसभा के बाहर समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे. इस मामले में एक्शन हुआ है.

Anti India Slogan In Karnataka Assembly: कर्नाटक विधानभा के बाहर पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, बीजेपी ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक में राज्यसभा सांसद नसीर हुसैन की जीत के बाद विधानसभा के बाहर उनके समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए.

इस नारेबाजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में हावेरी के मोहम्मद शाबी, बेंगलुरु के मुनव्वर और दिल्ली के इम्तियाज को गिरफ्तार किया है. 

क्या है मामला?
राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार नसीर हुसैन की जीत के बाद कथित रूप से उनके समर्थकों द्वारा कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए. इसके बाद विधानसभा सुरक्षा विभाग की ओर से विधानसभा थाने में शिकायत दर्ज करायी गई. बीजेपी ने इस घटना की निंदा की और बाद में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने विरोध प्रदर्श किया. वीडियो फुटेज की जांच के लिए प्राइवेट एफएसएल को भेजा गया है.

एफएसएल रिपोर्ट में नारेबाजी की पुष्टि?
बीजेपी ने सोमवार‌(4 मार्च) को दावा किया कि एफएसएल रिपोर्ट में कांग्रेस नेता के समर्थकों द्वारा कर्नाटक विधानसभा में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए जाने की पुष्टि हुई है.

पार्टी ने एक्स हैंडल पर एक रिपोर्ट पोस्ट करते हुए दावा किया कि यह फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की है. एफएसएल अधिकारियों ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने दावा किया है कि उन्हें अभी तक एफएसएल रिपोर्ट नहीं मिली है.

'कर्नाटक जनता को बरगला रही है कांग्रेस'

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर कहा,"रिपोर्ट ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस नेता सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और झूठी खबरें फैलाने में माहिर हैं. कर्नाटक की जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश करने वाली कांग्रेस बेनकाब हो गई है. वह 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे को 'नसीर साब' जिंदाबाद बता रही है."

पार्टी ने मंत्री प्रियांक खड़गे से कर्नाटक के लोगों से माफी मांगने की मांग की है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र, विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक व बीजेपी के पूर्व महासचिव सी.टी. रवि ने सरकार को रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती दी है.

ये भी पढ़ें:UP Lok Sabha Chunav 2024: निषाद पार्टी की डिमांड बन सकती है BJP के लिए सिर दर्द, सपा के गढ़ में रखी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खास पैटर्न में चोरियां, BJP-RSS के लिए धर्म सिर्फ सत्ता का जरिया', कांग्रेस का राम मंदिर मामले पर बड़ा बयान
'खास पैटर्न में चोरियां, BJP के लिए धर्म सत्ता का जरिया', कांग्रेस का राम मंदिर मामले पर बड़ा बयान
करूर भगदड़ मामले की जांच को प्रभावित करने से TVK नेताओं को रोकने की मांग, DMK की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
करूर भगदड़ मामले की जांच को प्रभावित करने से TVK नेताओं को रोकने की मांग, DMK की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
दिल्ली जिमखाना क्लब होगा खाली? हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
दिल्ली जिमखाना क्लब होगा खाली? हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget