एक्सप्लोरर

महंगाई को लेकर खरगे का PM मोदी पर हमला, 'अच्छे दिन की उम्मीद में जनता ने 12 साल गंवाए'

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सत्ता में रहकर धरने पर बैठी BJP और मोदी जी को बेतुकी भाषणबाजी से कभी समय मिले, तो 2014 से पहले बहुत हुई महंगाई की मार वाला BJP का विज्ञापन भी दोबारा देख लें!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए विवादित बयान से शुरू हुए विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने मोदी सरकार पर महंगाई के मुद्दे को लेकर लोगों के जीवन जीने के अधिकार को भी खत्म करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि त्योहारों के बीच कमरतोड़ महंगाई, कमाई की एक-एक पाई निगल रही है.

उन्होंने कहा कि वोट के अधिकार को छीनने पर उतारू मोदी सरकार अब लोगों के जीवन जीने के अधिकार को भी खत्म करना चाहती है. इस संबंध में उन्होंने बुधवार (28 अक्टूबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया. अपने पोस्ट में खरगे ने मोदी सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधा है.

बीजेपी पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखी हमला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘आंकड़े सच्चाई बताते हैं कि खाद्य महंगाई - 2.13% से 7.74% पहुंची. घरेलू कर्ज तिगुनी रफ्तार से 36.7% बढ़ गया. घरेलू वित्तीय बचत 4 प्रतिशत घट गया है. खुदरा महंगाई में 5.54% की बढ़ोत्तरी हुई और थोक महंगाई में 11.39% का इजाफा हुआ है.’ 

उन्होंने कहा, ‘सत्ता में रहकर आज धरने पर बैठी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मोदी जी को बेतुकी भाषणबाजी से कभी समय मिले तो साल 2014 से पहले ‘बहुत हुई महंगाई की मार’ वाला BJP का विज्ञापन भी दोबारा देख लें!’ उन्होंने आगे कहा, ‘अच्छे दिन की उम्मीद में जनता ने 12 साल गंवा दिए हैं.’

खाद्य उत्पादों के दामों की तुलना कर महंगाई के आंकड़े किए पेश

मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने X पोस्ट में एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें उन्होंने कई जरूरी खाद्य उत्पादों के मई 2014 और 27 अक्टूबर, 2026 के दौरान दामों के बीच तुलना कर महंगाई के आंकड़े बताए हैं. उन्होंने तस्वीर में लिखा कि महंगाई की मार... तीन गुना तेजी से बढ़ा कर्ज, परिवारों की बचत 4 प्रतिशत घटी.

उन्होंने बताया कि मई 2014 में सरसों के तेल के रिटेल दाम 102 रुपये प्रति लीटर था, जो 27 अक्टूबर 2026 को 207.80 रुपये प्रति लीटर हो गया, यानी इसके दाम में कुल 103.73 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. इसी तरह, मूंगफली का तेल मई 2014 में 165 रुपये प्रति लीटर था, जो 27 अक्टूबर 2026 तक 211.74 रुपये प्रति लीटर हो गया. यानी इसके दाम में 28.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

वहीं, प्याज 23 रुपये किलो से 131.83 प्रतिशत बढ़कर 53.32 रुपये किलो हो गया, टमाटर 17.50 रुपये किलो से 126.40 प्रतिशत बढ़कर 39.62 रुपये किलो हो गया. दुध 36 रुपये प्रति लीटर से 70.81 प्रतिशत अब 61.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है और आटे का दाम 21 रुपये प्रति किलो से 80.14 प्रतिशत बढ़कर 37.83 रुपये प्रति किलो हो गया है.

इसके अलावा भी उन्होंने अपने पोस्ट में तुअर दाल, उड़द दाल, चना दाल, चावल और चीनी के दामों की भी तुलना करते हुए 2014 और 2026 के बीच बढ़ी महंगाई के आंकड़े पेश किए हैं. 

यह भी पढ़ेंः 'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज

विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें-  Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/  | X: https://x.com/Vijaybitthal99

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
Advertisement

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget