एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Chunav 2024: निषाद पार्टी की डिमांड बन सकती है BJP के लिए सिर दर्द, सपा के गढ़ में रखी ये मांग

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अब उसने एक और सीट मांगी है.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल यानी निषाद पार्टी ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दावा है कि संजय निषाद की अगुवाई वाली पार्टी ने अपने लिए एक और सीट मांगी है. दावा है कि NDA की सहयोगी निषाद पार्टी ने एक और सीट अपने लिए मांगी है.

निषाद पार्टी ने बीजेपी से मैनपुरी सीट  मांगी है. निषाद पार्टी अपने सिंबल पर इस सीट पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. निषाद पार्टी अपने सिंबल पर बीजेपी के उम्मीदवार को भी उतार सकती है. बीजेपी ने फिलहाल मैनपुरी सीट अभी होल्ड की है.2014-2019 में बीजेपी को इस सीट पर  मात मिली थी. निषाद पार्टी के अध्यक्ष के मुताबिक इस बार ये सीट वो जीत कर PM को देंगे.

कथित वीडियो मामले में सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा

बीजेपी ने किया 51 सीटों पर एलान
भारतीय जनता पार्टी ने बीते शनिवार यूपी की 51 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है. सूत्रों का दावा है कि राष्ट्रीय लोकदल को दो, अपना दल सोनेलाल पटेल को 2, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 1 और निषाद पार्टी को 1 सीट मिली है. पार्टी ने शनिवार को ही संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को प्रत्याशी भी घोषित किया है. उन्हें संतकबीरनगर से उम्मीदवार बनाया है.

सूत्रों का दावा है कि रालोद को बिजनौर और बागपत, अपना दल एक को मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज, सुभासपा को घोसी और निषाद पार्टी को संतकबीरनगर सीट दी है. संतकबीरनगर छोड़कर बाकी किसी भी सीट पर अभी तक बीजेपी ने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है.

इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने भी 31 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है. हालांकि वाराणसी सीट, कांग्रेस के खाते में जाने के बाद अब अलायंस का प्रत्याशी कौन होगा, इसका फैसला अभी बाकी है. अभी तक बसपा ने किसी सीट पर प्रत्याशी का एलान नहीं किया है.

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget