एक्सप्लोरर

Sonali Phogat: सोनाली फोगाट के ये वीडियो हुए वायरल, चुनाव के वक्त हुई थीं मशहूर

Sonali Phogat Story: बीजेपी नेता दुनिया को विदा कहने से कुछ ही घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं. उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए.

Sonali Phogat Viral Videos: बीजेपी (BJP) नेता और सोशल मीडिया स्टार (Social Media Celebrity) सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का 42 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया. गोवा (Goa) के अंजुना में ग्रैंड लियोनी रिजॉर्ट में उन्होंने अंतिम सांस ली, जहां वह एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. बताया जा रहा है कि दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से उनका निधन हो गया. मौत से कुछ ही घंटों पर वह सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव थीं. वह सोशल अकाउंट पर नियमित प्रोफाइल पिक (Profile Pic) अपडेट करती थीं. भारत (India) में बैन चल रहे चाइनीज ऐप टिक टॉक (TikTok) से वह खासी लोकप्रिय हुईं. इसके बाद उनकी शौहरत सातवें आसमान पर पहुंच गई जब 2020 में उन्होंने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss) में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी. अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) संग उनका डांस वीडियो काफी वायरल (Viral) हुआ था.

सोनाली के ज्यादातर सोशल मीडिया पोस्ट में वह फिल्मी गानों पर अदाकारी करती नजर आईं लेकिन 2020 में उनका एक वीडियो खासा वायरल हुआ, जिसमें वह गल्ला मंडी में एक कृषि अधिकारी को चप्पल से मारती हुई नजर आई थीं. मामले को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी.

वहीं, हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सोनाली फोगाट ने भारत माता की जय नहीं बोलने वालों को पाकिस्तानी कह दिया था, जिसका वीडियो वायरल हो गया था. सालभर पहले सोनाली अपने एक फेसबुक लाइव में अनुसूचित जाति से संबंधिक प्रतिबंधित शब्द बोलकर विवादों में आ गई थीं.

अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में सोनाली सिर पर गुलाबी रंग की पगड़ी बांधे नजर आईं, जिसमें बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- रुख से जरा नकाब हटो मेरे हुजूर. उनके चेहरे पर मुस्कान है. इस पोस्ट को देखने से जरा भी अंदाजा नहीं लग रहा है कि कुछ ही घंटों में उन्हें दिल का दौरा पड़ सकता है.

सोनाली फोगाट का करियर और राजनीतिक सफर

सोनाली फोगाट ने अपने 2006 में करियर की शुरुआत हिसार दूरदर्शन से बतौर एंकर शुरू की थी. 21 सितंबर 1979 में हरियाणा के फतेहाबाद के भूथान गांव में सोनाली फोगाट का जन्म हुआ था. सोनाली किसान परिवार से थीं. उनकी एक बेटी है, जिसका नाम यशोदरा है. 2008 में बीजेपी के जरिये वह राजनीति में उतरी थीं. 2019 में वह हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं लेकिन हार गई थीं. कुलदीप बिश्नोई को 29 हजार से ज्यादा वोट मिले थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonaliiphogat (@sonali_phogat_official)

चुनाव हारने के बाद भी सोनाली आदमपुर में सक्रिय रहीं. वह हरियाणा बीजेपी की महिला विंग की पार्टी उपाध्यक्ष और हरियाणा कला परिषद की हिसार जोनल की निदेशक भी रहीं. उन्होंने मध्य प्रदेश और झारखंड में बीजेपी की रैलियां भी कीं. 2016 में सोनाली के पति संजय फोगाट का निधन हो गया था लेकिन इसके बाद भी उन्होंने खुद को बिखरने नहीं दिया था. वह राजनीति और सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहीं.

यह भी पढ़ें

Sonali Phogat Death: कांग्रेस ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले में CBI जांच की मांग की, अभिनेत्री की बहन ने जताया है हत्या का शक

Sonali Phogat Died: सोनाली फोगाट के निधन पर इन बिग बॉस स्टार्स को लगा झटका, आंसू नहीं रोक पाईं जैसमीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 लोगों की कोर टीम, 11 लाख से ज्यादा मेंबर्स... कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने बताया पूरा प्लान
30 लोगों की कोर टीम, 11 लाख से ज्यादा मेंबर्स... कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने बताया पूरा प्लान
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल संकट, भारत में तेल-गैस की स्थिति पर क्या बोले PM मोदी
ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल संकट, भारत में तेल-गैस की स्थिति पर क्या बोले PM मोदी
अन्नामलाई की नई पार्टी बनते ही तमिलनाडु में आया राजनीतिक भूचाल, चंद घंटों में 9 लाख से ज्यादा लोगों का मिला साथ
अन्नामलाई की पार्टी बनते ही राजनीतिक भूचाल, चंद घंटों में 9 लाख से ज्यादा लोगों का मिला साथ

वीडियोज

Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi
ABP Report | FIR ON Khan Sir : मुसीबत में फसें खान सर | Khan Sir controversy | Patna Police
UP Encounter | Mahadangal: 2027 चुनाव से पहले ही अखिलेश vs योगी! | Ghaziabad Breaking Khora | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget